Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

24 मई का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 9वें दिन अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

Religious
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 14:22 IST

सनातन धर्म में नारायण को प्रिय पुरुषोत्तम मास या अधिक मास अति प्रिय है। ज्येष्ठ शुक्ल की नवमी तिथि यानी 24 मई (रविवार) 2026 को मास का नौवां दिन है। इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। अभिजीत मुहूर्त के साथ विजय मुहूर्त का शुभ संयोग है, जो धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और नया काम शुरू करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

पुरुषोत्तम मास को भगवान विष्णु का अत्यंत प्रिय मास माना जाता है। इसे अधिक मास, मल मास और लोंद मास के नाम से भी जाना जाता है। यह मास लगभग हर तीन वर्ष में आता है। शुभ मुहूर्त व योग की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक, सर्वार्थ सिद्धि योग देर रात 2 बजकर 51 मिनट से रविवार की सुबह 5 बजकर 26 मिनट तक, ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 4 मिनट से 4 बजकर 45 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 9 मिनट से 7 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

वहीं, अमृत काल शाम 8 बजकर 16 मिनट से 9 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। रविवार के अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल शाम 5 बजकर 27 मिनट से शाम 7 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इस समय किसी भी शुभ कार्य या यात्रा से बचना चाहिए।अन्य अशुभ समय में यमगंड दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 2 बजकर 1 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से 5 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

वहीं, दुर्मुहूर्त शाम 5 बजकर 20 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। रविवार को सूर्योदय 5 बजकर 26 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 10 मिनट पर होगा। नवमी तिथि पर नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी रहेगा जो 24 मई की सुबह 2 बजकर 51 मिनट तक, इसके बाद उत्तराफाल्गुनी लग जाएगा। हर्षण योग 24 मई की सुबह 3 बजकर 45 मिनट तक और करण बालव शाम 4 बजकर 23 मिनट तक रहेगा, इसके बाद कौलव रहेगा। पुरुषोत्तम मास में भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की विशेष पूजा का विधान है। व्रत-उपवास रखने और श्री हरि का भजन-कीर्तन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD