Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

“बरसात से पहले सड़कें चकाचक होनी चाहिए, काम को लेकर बहाने नहीं चलेंगे” : रणबीर गंगवा

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिखाई सख्ती

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 May 2026

Last updated on: May 22, 2026, 10:57 IST

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश की सड़कों पर सरकार की कार्यशैली दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी बरसात के मौसम से पहले सड़क मरम्मत, गड्ढा भराई एवं लंबित कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं ताकि जनता को राहत मिल सके और सड़कों पर आवागमन सुरक्षित बना रहे।

श्री रणबीर गंगवा आज लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के वर्क प्रोग्राम, सड़क एवं पुल परियोजनाओं, गुणवत्ता नियंत्रण, “म्हारी सड़क” एप तथा विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री हितेश कुमार मीणा, इंजीनियर इन चीफ श्री योगेश मेहरा और इंजीनियर्स मौजूद थे। 

इसके अलावा सभी जिलों के सुपरीटेंडेंट इंजिनियर और एसडीओ तथा जेई वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। मंत्री श्री गंगवा ने जिलावार सभी से रिपोर्ट ली। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन कार्यों की गति धीमी है, उनमें तुरंत तेजी लाई जाए। 

उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में प्राप्त बजट का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए, क्योंकि विकास कार्यों में देरी से न केवल परियोजनाएं प्रभावित होती हैं बल्कि सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ भी बढ़ता है। लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में कई स्थानों पर सड़क के बीच अथवा किनारों पर लगे बिजली एवं अन्य विभागों के खंभे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे खंभों को प्राथमिकता के आधार पर हटाने अथवा शिफ्ट करवाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने “म्हारी सड़क” एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि धरातल पर परिणाम दिखाई देने चाहिए। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए। बैठक में 20 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली सड़क एवं पुल परियोजनाओं की विशेष समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि बड़े प्रोजेक्ट्स की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। 

हरसेक परियोजनाओं की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभाग की लैबों में निर्माण सामग्री की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि बिटुमेन सहित सभी सामग्री का उपयोग गुणवत्ता परीक्षण के बाद ही किया जाए। 

उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह सड़कों एवं प्लांट्स का निरीक्षण किया जाए और उसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए। 

साथ ही कार्यों में देरी करने वाली एजेंसियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि फील्ड में लापरवाही, अनुपस्थिति या कार्य में कोताही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों और निर्देशों को गंभीरता से लिया जाए, क्योंकि वे जनता से सीधे जुड़े होते हैं और जमीनी स्तर की समस्याओं से भलीभांति परिचित रहते हैं।

 

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD