Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

जी किशन रेड्डी ने अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

तेलंगाना में चल रहे प्रोजेक्ट पर चर्चा

Gangapuram Kishan Reddy, G Kishan Reddy, BJP, Bharatiya Janata Party, Ashwini Vaishnaw, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 18:19 IST

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और तेलंगाना में चल रहे रेल प्रोजेक्ट पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और तेलंगाना में चल रही प्रमुख रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

इनमें नई रेल लाइनें, विद्युतीकरण के कार्य, स्टेशनों का पुनर्विकास और हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजनाएं शामिल हैं। जी किशन रेड्डी ने आगे कहा कि हमने हैदराबाद शहर और उसके आसपास एमएमटीएस सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने पर भी चर्चा की, जिसमें ट्रेनों की नियमितता और यात्रियों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और आश्वासन दिया कि सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार पूरे तेलंगाना में रेल बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

बता दें कि इससे पहले भारतीय रेलवे ने दक्षिणी रेलवे की 993 करोड़ रुपए की लागत वाली अरक्कोनम-चेंगलपट्टू दोहरीकरण परियोजना (68 किमी) को स्‍वीकृति दी। यह जानकारी रेल मंत्रालय ने मंगलवार को दी। रेल मंत्रालय ने बयान में कहा कि यह सेगमेंट चेन्नई समुद्र तट, तांबरम, चेंगलपट्टू और अरक्कोनम को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण चेन्नई उपनगरीय सर्कुलर रेल नेटवर्क का हिस्सा है।

इससे देश भर में सुरक्षित, तेज और अधिक कुशल रेल परिवहन की दिशा में प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अरक्कोनम-चेंगलपट्टू दोहरीकरण परियोजना से यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी, भीड़ कम होगी और सीमेंट, ऑटोमोबाइल एवं खाद्यान्नों के परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही कहा कि इस परियोजना से कॉरिडोर पर यात्री और माल ढुलाई दोनों को मजबूती मिलेगी, जिससे सीमेंट, ऑटोमोबाइल, अनाज, लोहा और इस्पात सहित प्रमुख वस्तुओं के परिवहन को लाभ होगा।

 

Tags: Gangapuram Kishan Reddy , G Kishan Reddy , BJP , Bharatiya Janata Party , Ashwini Vaishnaw , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD