Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

निर्मला सीतारमण ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से की मुलाकात

भारत-अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

Nirmala Sitharaman, BJP, Bharatiya Janata Party, Sergio Gor, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 15:55 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत-अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। इसमें फिनटेक सेक्टर में सहयोग, निवेश के अवसर और द्विपक्षीय सहयोग जैसे मुद्दे शामिल रहे। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।

वित्त मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच फिनटेक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, निवेश के अवसरों का विस्तार करने और भारत तथा अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री ने आज राष्ट्रीय राजधानी में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की।"

मंत्रालय ने आगे कहा, "दोनों के बीच भारत-अमेरिका आर्थिक एवं वित्तीय साझेदारी को गहरा करने, भारत-अमेरिका फिनटेक सहयोग, निवेश के अवसरों और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई।" यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच डिजिटल फाइनेंस, टेक्नोलॉजी और व्यापार जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है और दोनों देश रणनीतिक आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

बैठक के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका के आगामी 250वें स्वतंत्रता दिवस के लिए सर्जियो गोर को शुभकामनाएं भी दीं। बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में सर्जियो गोर ने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन भारत के साथ व्यापार और निवेश संबंधों को और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। 11 मई को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित सीआईआई 'एनुअल बिजनेस समिट 2026' को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों की बढ़ती मजबूती पर जोर दिया था।

गोर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था, "हम व्यापार के अवसर बढ़ाने, नियामकीय बाधाओं को कम करने और भारतीय कंपनियों को अमेरिका में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे दोनों देशों को लाभ होगा। साथ मिलकर हम सरकार और कारोबार के बीच इस महत्वपूर्ण पुल को और मजबूत कर सकते हैं।"

इससे पहले भी गोर ने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका में रिकॉर्ड स्तर पर निवेश आ रहा है, जबकि भारतीय कंपनियां टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और फार्मास्युटिकल्स समेत कई क्षेत्रों में 20.5 अरब डॉलर से अधिक निवेश की योजना बना रही हैं।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , BJP , Bharatiya Janata Party , Sergio Gor , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD