Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

स्वच्छ हवा के लिए एकजुट और साझा प्रयासों की जरूरत : अमनिंदर कौर

जिला प्रशासन और लंग केयर फाउंडेशन द्वारा ‘साझी हवा और स्वास्थ्य’ विषय पर विशेष क्षमता निर्माण सत्र

Punjab Admin, Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 20 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 15:43 IST

पंजाब में वायु प्रदूषण और जन स्वास्थ्य से संबंधित स्थानीय स्तर की कार्रवाइयों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जालंधर प्रशासन ने लंग केयर फाउंडेशन के सहयोग से ‘साझी हवा और स्वास्थ्य’ शीर्षक के तहत एक विशेष क्षमता निर्माण सत्र आयोजित किया। यह सेशन यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम (यू.एन.ई.पी.) के सहयोग से चल रहे प्रयासों के तहत करवाया गया। इसका उद्देश्य जिला अधिकारियों, जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों, पर्यावरण प्रेमियों, शोधकर्ताओं और सामुदायिक भागीदारों को एक मंच पर एकत्रित करना था, ताकि वायु प्रदूषण के कारण बढ़ रही स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा की जा सके और सामूहिक रूप से टिकाऊ समाधान तैयार किए जा सकें।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार के नेतृत्व में जिला प्रशासन वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए वचनबद्ध है और इसके तहत गंभीर उपाय किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा केवल पर्यावरण से जुड़ी चिंता नहीं है, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए एकजुट होकर साझा प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और प्रदूषण मुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। 

उन्होंने जमीनी स्तर पर सहयोगी कार्रवाई के महत्व पर भी जोर दिया। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने लंग केयर फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हमें सभी को स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन सुनिश्चित बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

सेशन के दौरान वायु प्रदूषण के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को समझना, पर्यावरणीय गिरावट को जन स्वास्थ्य चुनौतियों से जोड़ना, जालंधर के गांवों से सर्वेक्षण के नतीजों की प्रस्तुति, अमृतसर में जागरूकता और क्षमता-निर्माण के प्रयासों से मिली शिक्षाएं, सामुदायिक भागीदारी और जमीनी स्तर पर समाधान तैयार करना आदि विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इससे पहले ऑनरेरी प्रधान, पंजाब (डी.एफ.सी.ए.) डा. पी.एस. बख्शी और संस्थापक ट्रस्टी, लंग केयर फाउंडेशन डा. राजीव खुराना ने फाउंडेशन द्वारा स्वस्थ हवा और स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अंशिका कांसल, रितविका मामानिया और डा. सोनाली वोहरा ने भी अपने विचार साझा किए।

इस दौरान गांवों में करवाई गई फील्ड सर्वेक्षण गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले युवा विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एस.डी.एम. शुभी आंगरा, सहायक कमिश्नर (ज) बादलदीन के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Punjab Admin , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD