Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े 3 व्यक्ति फिरोजपुर में काबू

10 किलो हेरोइन, 2 किलो आई.सी.ई. और एक पिस्तौल बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ferozepur Police, Ferozepur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 20 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 15:29 IST

पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए फिरोजपुर पुलिस ने दो अलग-अलग खुफिया अभियानों के तहत नशा तस्करी गतिविधियों में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को 10.125 किलोग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम आई.सी.ई. (मेथामफेटामाइन) और एक .30 बोर तुर्की निर्मित पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान ओम उर्फ ओमी (23) निवासी गांव लेली वाला (फिरोजपुर), अनीकेत कुमार (22) और सुमित (23) दोनों निवासी शांति नगर (फिरोजपुर) के रूप में हुई है। नशीले पदार्थों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने उनका हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पीबी05 यू 9776) भी जब्त किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान दोनों नेटवर्कों में एक संगठित ड्रग सप्लाई चेन की संलिप्तता का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें दोनों नेटवर्कों के स्रोतों, डिलीवरी स्थानों और अन्य सदस्यों की पहचान के लिए आगे-पीछे के लिंक स्थापित कर रही हैं।

पहले ऑपरेशन संबंधी जानकारी साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व वाली टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खाई फेमे के से गांव हबीब के रोड पर एक ईंट-भट्ठे के पास ओम उर्फ ओमी को हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.125 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की।

दूसरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना आरिफ के के एसएचओ इंस्पेक्टर बलराज सिंह के नेतृत्व वाली टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि अनीकेत कुमार और सुमित कुमार, जो सिंथेटिक ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी करते हैं, मोटरसाइकिल पर मल्लांवाला की ओर से फिरोजपुर रोड की तरफ नशे की खेप पहुंचाने जा रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से 2 किलो आई.सी.ई. ड्रग तथा एक .30 बोर तुर्की निर्मित पिस्तौल बरामद की। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों तथा बरामदगियों की संभावना है।

इस संबंध में दो अलग-अलग मामले — एफआईआर नंबर 183 दिनांक 19.05.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत थाना सदर फिरोजपुर में तथा एफआईआर नंबर 62 दिनांक 19.05.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-सी और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना आरिफ के में दर्ज किए गए हैं।

 

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD