Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

गुलाब चंद कटारिया ने दिया पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का संदेश

बुधवार को पेट्रोल-डीजल वाहनों के उपयोग से परहेज कर पेश की नई मिसाल

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, UT Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 15:28 IST

पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का समर्थन करते हुए ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल की। राज्यपाल ने अपने आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए पेट्रोल एवं डीजल वाहनों का उपयोग न कर सार्वजनिक एवं वैकल्पिक परिवहन साधनों का प्रयोग कर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में खाड़ी देशों में उत्पन्न तनावपूर्ण परिस्थितियों के मद्देनज़र देशवासियों से पेट्रोलियम संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ईंधन की बचत करने की अपील की गई थी। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए राज्यपाल श्री कटारिया ने निर्णय लिया कि वे प्रत्येक बुधवार को पेट्रोल एवं डीजल चालित वाहनों का उपयोग नहीं करेंगे।

आज प्रातः राज्यपाल अपने स्टाफ सहित इलेक्ट्रिक बस के माध्यम से बलटाना में रेलवे अंडर ब्रिज के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे। इसके उपरांत वे यू.टी. सचिवालय, चंडीगढ़ तक इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से गए। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। चंडीगढ़ प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ईंधन संरक्षण और सतत परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल, पैदल, सीटीयू बसों तथा कारपूलिंग के माध्यम से आवागमन कर इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाई।

मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी पहलें भी बड़े परिवर्तन का आधार बन सकती हैं। उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता से भी अपील की कि वे सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक वाहनों, साइकिल तथा अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें।

उन्होंने आगे कहा कि चंडीगढ़ में इस पहल के सकारात्मक परिणाम आने के बाद वे पंजाब सरकार से भी इसी प्रकार के वैकल्पिक एवं पर्यावरण हितैषी उपायों को अपनाने का आग्रह करेंगे। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री की अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देने के लिए आम जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि देशहित में सामूहिक प्रयास ही भविष्य की चुनौतियों का समाधान बन सकते हैं।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , UT Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD