Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रदेश में नहर अवसंरचना को आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाया जाएगा

सरकार जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है: श्रुति चौधरी

Shruti Choudhary, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 13:37 IST

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य के तहत विश्व बैंक सहायता प्राप्त प्रस्तावित “वाटर सिक्योर हरियाणा प्रोग्राम (WSHP)” के अंतर्गत प्रदेश में नहर अवसंरचना को आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाया जाएगा, जिससे सिंचाई दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ जल संसाधनों का सतत प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।

मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी आज विश्व बैंक सहायता प्राप्त प्रस्तावित “वाटर सिक्योर हरियाणा प्रोग्राम” की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग श्री  अनुराग अग्रवाल इंजीनियर-इन-चीफ श्री  बीरेंद्र सिंह, श्री राकेश चौहान, श्री संदीप बिश्नोई,मुख्य अभियंता श्री  नितेश जैन सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान परियोजना के विभिन्न घटकों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि लगभग 5714.80 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना के अंतर्गत नहर नेटवर्क का आधुनिकीकरण, जल मार्गों का पुनर्वास, उपचारित अपशिष्ट जल का पुनः उपयोग, फसल विविधीकरण, नए जलाशयों का निर्माण, सूक्ष्म सिंचाई क्षमता निर्माण तथा सूचना, शिक्षा एवं जन जागरूकता गतिविधियों को शामिल किया गया है।

सिंचाई मंत्री ने कहा कि हरियाणा जल संकट का सामना कर रहा राज्य है, इसलिए भूजल पुनर्भरण और जल संरक्षण की दिशा में विशेष प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि “वाटर सिक्योर हरियाणा प्रोग्राम” के तहत राज्य के प्रस्तावित 15 क्लस्टरों में नए जलाशयों के निर्माण की योजना तैयार की जाए। 

इसके लिए जिला प्रशासन के सहयोग से उपयुक्त पंचायत एवं सरकारी भूमि की पहचान सुनिश्चित की जाए, ताकि इन कार्यों को परियोजना में शामिल किया जा सके। मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने परियोजना से संबंधित विभिन्न स्वीकृतियों की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। 

उन्होंने कहा कि परियोजना से जुड़े सभी लंबित कार्यों एवं औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए, क्योंकि विश्व बैंक के साथ अंतिम स्तर की चर्चाएं एवं वार्ताएं जून 2026 से पहले पूर्ण किए जाने का प्रस्ताव है।

 

Tags: Shruti Choudhary , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD