Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

युवाओं को रोजगार और कौशल से जोड़ना है सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : गौरव गौतम

हर महीने आयोजित किए जाएं रोजगार मेले, तय समय सीमा में पूरी हों मुख्यमंत्री की बजट घोषणाएं-श्री गौरव गौतम

Gaurav Gautam, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पलवल , 20 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 13:36 IST

हरियाणा के खेल, युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए उन्होंने रोजगार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर महीने नियमित रूप से रोजगार मेले आयोजित किए जाएं, ताकि युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार काम मिल सके।

मंत्री आज पंचकूला में कौशल भवन हरियाणा कौशल रोजगार निगम, रोजगार विभाग, हरियाणा कौशल विकास मिशन (एचएसडीएम) और पलवल के दुधौला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय  के अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारिय़ों को निर्देश दिए कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस एव गैर परंपरागत ऊर्जा स्त्रोत के कोर्स शीघ्र शुरू किए जाएं।

समय पर पूरा हो बजट रोडमैप

बैठक के दौरान राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2024-25, 2025-26, 2026-27 में की गई घोषणाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का त्रिमासिक  खर्च समय पर सुनिश्चित किया जाए ताकि अलॉट हुआ बजट लैप्स न हो। 

बजट उपयोग में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नए स्किल सेंटर खोले जाएं और यूथ क्लबों का किया जाए गठन

मंत्री ने कहा कि प्रदेश की सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के भवनों का बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। युवाओं को आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराने के लिए आईटीआई की मशीनों को अपग्रेड किया जाए और नए स्किल सेंटर खोले जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्य में ज्यादा से ज्यादा 'यूथ क्लब' बनाने के निर्देश दिए। इन क्लबों के माध्यम से युवाओं को संगठित किया जाएगा ताकि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।

विकास कार्यों की होगी दोबारा समीक्षा

मंत्री श्री गौरव गौतम ने केंद्र सरकार की 'पीएम सेतु योजना' को पूरी तल्लीनता और गंभीरता के साथ धरातल पर उतारने की बात कही। उन्होंने साफ किया कि सभी विभागों को अपनी योजनाओं को समय सीमा के भीतर ही सिरे चढ़ाना होगा।वे स्वयं कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए ठीक 45 दिन बाद दोबारा समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें सभी परियोजनाओं की ग्राउंड रिपोर्ट देखी जाएगी।

बैठक में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी श्री राजीव रंजन, हरियाणा कौशल विकस मिशन के प्रबंध निदेशक श्री राजेश गोयल, कौशल निगम एवं औद्योगिक प्रशिक्षण के निदेशक श्री सितेंद्र दूहन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

 

 

Tags: Gaurav Gautam , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD