Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सरकार का उद्देश्य गांव और शहर दोनों में बेहतर कनेक्टिविटी मिले : रणबीर गंगवा

हिसार के तलवंडी राणा के ग्रामीणों को मिलेगा वैकल्पिक रास्ता, अधिकारियों और ग्रामीणों ने मंत्री की मौजूदगी में की चर्चा

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

हिसार , 20 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 11:43 IST

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि हिसार जिला के गांव तलवंडी राणा के ग्रामीणों को रास्ता देना मुख्यमंत्री की कमिटमेंट है और हर हाल में उसे पूरा किया जाएगा। मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने तलवंडी राणा से हिसार के लिए वैकल्पिक सड़क उपलब्ध करवाने के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों की सचिवालय स्थित कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक के दौरान हरियाणा सिविल एविएशन विभाग, वन विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, पीडब्ल्यूडी (बी एंडआर) विभाग तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखे। साथ ही तलवंडी राणा रोड बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की ओर से भी सड़क निर्माण को लेकर अपनी मांगें और सुझाव प्रस्तुत किए गए। 

अधिकारियों और ग्रामीणों ने मंत्री श्री गंगवा की मौजूदगी में मैप का विश्लेषण भी किया, और विकल्पों पर चर्चा की, जिससे समस्या का हल हो सके। बैठक में सड़क निर्माण के लिए सभी संभावित मार्गों, स्थानों एवं तकनीकी विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। 

इस दौरान अधिकारियों ने धांसू रोड स्थित बॉटलिंग प्लांट के पास से क्या विकल्प हो सकते हैं, उन पहलुओं को भी सांझा किया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों द्वारा सुझाएं गए विकल्प टू को पूरा करने की दिशा में कदम उठाने पर सहमति बनी। इसके साथ ही एयरपोर्ट के दायरे में आने वाली 20 मीटर जगह को लेकर एविएशन के साथ पत्राचार भी किया जाएगा। विकल्प टू के तहत बनाए जाने वाले रास्ते पर वन विभाग, जीएलएफ और निजी भूमि आती है।

कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गांव तलवंडी राणा के लोगों की लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्या का स्थायी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य गांव और शहर दोनों में बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

श्री गंगवा ने कहा कि सड़क निर्माण से गांव तलवंडी राणा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि परियोजना में आने वाली तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं का समय रहते समाधान किया जा सके।

बैठक में पीडब्ल्यू (बी एंड आर) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एके सिंह, पूर्व आईजी श्री दलबीर भारती, पूर्व चेयरमैन श्री सतबीर वर्मा, श्री रणधीर सिंह धीरू, श्री ओमप्रकाश कोहली सहित अधिकारीगण और ग्रामीण मौजूद थे।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD