Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

नरेन्द्र मोदी और अमित शाह देश के सच्चे सेवक, भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे” : अनिल विज

“जनता बार-बार कांग्रेस और राहुल गांधी को नकार रही है” - अनिल विज

Anil Vij, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 20 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 11:40 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह देश के सच्चे सेवक हैं, जो दिन-रात मेहनत करके भारत को विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। श्री विज आज यहां चण्डीगढ़ में मीडिया कर्मियों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह के संबंध में की गई टिप्पणी पर पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री विज ने कहा कि जब कांग्रेस ने केंद्र की सत्ता छोड़ी थी, तब देश की अर्थव्यवस्था विश्व में 14वें स्थान पर थी, जबकि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है और विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है।

श्री विज ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें कम-से-कम जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र की बातें तो करते हैं, लेकिन देश की जनता बार-बार उनके विचारों और राजनीति को नकार रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी लगभग 95 चुनाव हार चुके हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि जनता कांग्रेस और उसके नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर रही। 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ा निर्णायक होती है और आज देश की जनता कदम-कदम पर कांग्रेस को अस्वीकार कर रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास जता रही है। यही कारण है कि आज देश के 22 से अधिक राज्यों में भारतीय जनता पार्टी या उसके सहयोगी दलों की सरकारें कार्य कर रही हैं।

राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पर “नौटंकी” करने और “टॉफी बांटने” संबंधी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के मुखिया हैं और चाहे वे देश में हों या विदेश में, हर परिस्थिति में देश का प्रशासन और नेतृत्व संभालते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार परिवार का मुखिया कठिन समय में परिवार को सचेत करता है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी देशहित में जनता को आवश्यक सलाह दी है।

श्री विज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में कही गई सात बातों में एक बात विदेश यात्राओं को लेकर भी थी और संभवतः यही बात राहुल गांधी को सबसे अधिक चुभी है, क्योंकि वे स्वयं सबसे अधिक विदेश यात्राएं करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार राहुल गांधी अब तक लगभग 80 विदेश यात्राएं कर चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान राहुल गांधी स्टार प्रचारकों में शामिल थे, लेकिन चुनाव प्रचार के समय भी वे विदेश में घूमते रहे। श्री विज ने कहा कि आज राहुल गांधी को इसलिए भी तकलीफ हो रही है क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विदेश यात्राओं के माध्यम से भारत के हितों को मजबूत कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस नेतृत्व इन प्रयासों को समझने में असफल रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति आज विश्व में सबसे प्रभावशाली नीतियों में गिनी जा रही है। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मजबूत विदेश नीति का ही परिणाम है कि अंतरराष्ट्रीय संकटों के दौरान भी भारत के हित सुरक्षित रहे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि “स्ट्रेट ऑफ हार्मुज” जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भी भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हुई, जबकि कई अन्य देशों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विदेश यात्राएं व्यक्तिगत कारणों से नहीं, बल्कि भारत के हितों को मजबूत करने, वैश्विक संबंधों को सुदृढ़ करने और देश की आर्थिक एवं रणनीतिक स्थिति को मजबूत करने के लिए करते हैं। वहीं, उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे “चुपके-चुपके चीन से मुलाकातें करते हैं” और देशहित के गंभीर मुद्दों पर भी राजनीति करने से नहीं चूकते।

 

Tags: Anil Vij , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD