Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मान सरकार राज्य के खेल माहौल को बदलने के लिए प्रतिबद्ध : विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद

जालंधर में 4 दिवसीय सब-जूनियर स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू

Amritpal Singh Sukhanand, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Jalandhar, Raizada Hansraj Badminton Stadium Jalandhar, Punjab Badminton Association
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 19 May 2026

Last updated on: May 20, 2026, 10:13 IST

पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में 4 दिवसीय पंजाब स्टेट सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का आज शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 22 मई 2026 तक चलेगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक एवं पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान सरदार अमृतपाल सिंह सुखानंद ने किया।

इस मौके पर विधायक सुखानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के खेल माहौल को बदलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को नशों से दूर कर खेलों और अन्य रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना है।उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार खेल बजट को 350 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1791 करोड़ रुपये किया गया है, जो खेलों के विकास के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाता है।

उन्होंने राज्य में जमीनी स्तर पर बैडमिंटन को बढ़ावा देने के लिए एसोसिएशन के प्रयासों की भी सराहना की। पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना ने बताया कि टूर्नामेंट को खिलाड़ियों का शानदार समर्थन मिला है। राज्य के 23 जिलों से करीब 400 खिलाड़ियों की 600 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में लड़कों और लड़कियों के कुल 10 इवेंट  खेले जा रहे हैं।

अगले 4 दिनों में लगभग 500 मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबले 22 मई को होंगे और विजेताओं को नकद पुरस्कार व अन्य आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों और कोचों की सुविधा के लिए खाने-पीने और रिफ्रेशमेंट के विशेष प्रबंध भी किए गए हैं।इस दौरान एसोसिएशन ने राज्य के दो होनहार बैडमिंटन खिलाड़ियों स्वर्गीय मयंक शर्मा और साहिब को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, जिनकी अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दुखद मृत्यु हो गई थी।

उनकी याद में अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में दो विशेष ट्रॉफियां शुरू की गई हैं। जालंधर की अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मान्या रहलान को फ्रांस में आयोजित सेंट डेनिस ओपन में कांस्य पदक जीतने पर मुख्य अतिथि द्वारा 31,000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर डीबीए के कोषाध्यक्ष पलविंदर जुनेजा, हरप्रीत सिंह, जसवंत सिंह, पंजाब मसीह, धीरज शर्मा, सचिन रत्ती, वरुण कुमार सहित बैडमिंटन जगत की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं।

 

Tags: Amritpal Singh Sukhanand , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Jalandhar , Raizada Hansraj Badminton Stadium Jalandhar , Punjab Badminton Association

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD