Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा पहली बार साथ आएंगे नजर, 'वाइब' से एक्ट्रेस लंबे समय बाद करेंगी वापसी

Preity Zinta, Kunal Kemmu, Vibe, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 19 May 2026

Last updated on: May 19, 2026, 17:50 IST

बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू और अभिनेत्री प्रीति जिंटा जल्द ही फिल्म 'वाइब' में पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होगी, जिसमें दोस्ती, रोमांच और मुश्किल हालात के बीच जिंदगी की जंग को मजेदार अंदाज में दिखाया जाएगा। इस फिल्म के जरिए प्रीति जिंटा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह है। फिल्म 'वाइब' को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहा है। इसका निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने अपनी कंपनी ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया है। यह इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है। फिल्म इसी साल 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

फिल्म की कहानी खुद कुणाल खेमू ने लिखी है और निर्देशन की जिम्मेदारी भी उन्होंने ही संभाली है। अभिनेता के लिए यह प्रोजेक्ट काफी खास है, क्योंकि वह इस फिल्म में अभिनय भी करेंगे। फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं अभिनेत्री वंशिका भी इस फिल्म से डेब्यू करने जा रही है। 'वाइब' की कहानी दो ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी अचानक एक बड़े रोमांचक सफर में बदल जाती है।

दोनों दोस्त सामान्य जिंदगी जी रहे होते हैं, लेकिन अचानक हालात ऐसे बनते हैं कि उन्हें मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान उनकी दोस्ती, हिम्मत और मुश्किलों से लड़ने की ताकत की परीक्षा होती है। फिल्म की घोषणा सोशल मीडिया पर बेहद खास अंदाज में की गई। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा किया, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में एक्शन और कॉमेडी दोनों का भरपूर तड़का होगा। 

पोस्ट के साथ लिखा गया कि फिल्म में जोरदार पंच के साथ मजेदार डायलॉग्स भी देखने को मिलेंगे। साथ ही यह भी बताया गया कि फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं प्रीति जिंटा ने भी इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि 18 सितंबर एक खास एहसास लेकर आने वाला है और बहुत जल्द दर्शक उन्हें थिएटर में देख पाएंगे।

 

Tags: Preity Zinta , Kunal Kemmu , Vibe , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD