Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एस.आई.आर के अंतर्गत 25 जून से घर-घर जाकर फार्म भरवाएंगे बी.एल.ओः आशिका जैन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 18 May 2026

Last updated on: May 19, 2026, 14:23 IST

जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब में शुरू की जा रही वोटर सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत जिले में 25 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक बी.एल.ओ. घर-घर जाकर मतदाताओं से निर्धारित फार्म भरवाएंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित नियमों के तहत संपन्न करवाई जाएगी, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम वोटर सूची में शामिल हो सके तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची से हटाए जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि एस.आई.आर. के अंतर्गत सभी मतदाताओं के लिए बी.एल.ओ. द्वारा दिए जाने वाले फार्म को भरना अनिवार्य होगा।

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बी.एल.ओज की ट्रेनिंग तथा अन्य सभी तैयारियां 15 जून से 24 जून 2026 तक पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्री-एस.आई.आर. मैपिंग के तहत जिले के कुल 12,68,522 मतदाताओं में से 11,14,487 मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है, जो कुल मतदाताओं का 87.86 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन का कार्य 24 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाएगा तथा 31 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट वोटर सूची प्रकाशित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वोटर सूचियों संबंधी दावे एवं आपत्तियां 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक प्राप्त की जाएंगी, जबकि उनका निपटारा 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। सभी दावों एवं आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम वोटर सूची 1 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले की सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस विशेष अभियान को सफल एवं पारदर्शी ढंग से पूरा करवाने में प्रशासन का सहयोग करें तथा अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने के साथ-साथ मतदाताओं को भी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध करवाने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, चुनाव कानूनगो लखबीर सिंह, आम आदमी पार्टी से जय राम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, भारतीय जनता पार्टी से भूषण कुमार शर्मा एवं एडवोकेट गौरव गर्ग, शिरोमणि अकाली दल (ब) से गुरिंदर सिंह गोल्डी तथा समाज भलाई मोर्चा से बलविंदर कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD