Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

होशियारपुर को डेंगू मुक्त करने के लिए नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमीः आशिका जैन

डिप्टी कमिश्नर ने सभी विभागों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 18 May 2026

Last updated on: May 19, 2026, 14:17 IST

जिला प्रशासन की ओऱ से डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में आज जिला स्तर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने की। बैठक में विभिन्न विभाग प्रमुखों ने भाग लिया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जिले में डेंगू व चिकनगुनिया संबंधी जागरूकता और रोकथाम कार्यों की निगरानी के लिए डेंगू एक्शन प्लान की कोर कमेटी का गठन भी किया। उन्होंने कहा कि होशियारपुर को डेंगू मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन कोई कमी नहीं छोड़ेगा।

बैठक को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बरसात के मौसम से पहले सभी विभागों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा, ताकि जिले में डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यालयों, परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं भी पानी जमा न होने दें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी बीमारी के फैलाव का कारण बन सकती है।

डिप्टी कमिश्नर ने सिविल सर्जन होशियारपुर को निर्देश देते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर विशेष टीमें गठित की जाएं, जिनमें स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, नगर परिषद तथा गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए। ये टीमें सप्ताह में कम से कम दो दिन घर-घर जाकर जांच करेंगी तथा लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ संभावित डेंगू प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने नगर निगम व नगर परिषदों को भी इस मामले में गंभीरता से कार्य करने की हिदायत दी।

उन्होंने बताया कि रेड क्रास सोसायटी के वालंटियर्ज भी इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए घरों व दुकानों का सर्वे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को डेंगू और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा इनके फैलाव को रोकना है। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान टीमों द्वारा घरों में रखे कूलरों, गमलों, पुराने टायरों, पानी के बर्तनों और अन्य कंटेनरों की जांच की जा रही है तथा उनमें जमा पानी को खाली करवाया जा रहा है।

लोगों को यह भी जागरूक किया जा रहा है कि सप्ताह में कम से कम एक बार पानी वाले बर्तनों को पूरी तरह खाली कर साफ व सूखा रखें, ताकि एडीज मच्छर के लारवा को पनपने से रोका जा सके।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि एडीज मच्छर साफ पानी में पनपता है और यही मच्छर डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का मुख्य कारण है। इसलिए इन बीमारियों से बचाव के लिए आम लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि जरूरत वाले क्षेत्रों में लार्वीसाइड स्प्रे भी करवाया जाएगा, ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके।

आशिका जैन ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि जिले को डेंगू और चिकनगुनिया मुक्त बनाया जा सके। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू, एस.डी.एम होशियारपुर परमप्रीत सिंह,  सिविल सर्जन डा. मंदीप कमल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD