Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने बी.ओ.पी. तोता में चल रहे बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा

झबाल नहर के री-लाइनिंग प्रोजेक्ट का भी किया निरीक्षण, 18 करोड़ रुपये की लागत से 27 किलोमीटर लंबी नहर को किया जाएगा पक्का

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Amritsar, Amritsar News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 18 May 2026

Last updated on: May 19, 2026, 14:13 IST

पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर गोयल ने आज जिला अमृतसर के बी.ओ.पी. तोता स्थित रावी दरिया के धुस्सी बांध पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता सरदार शेर सिंह, निगरान अभियंता श्री जगदीश राज, एस.सी. गुरबिंदर सिंह सिद्धू, कार्यकारी अभियंता श्री विश्वपाल गोयल तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष आई बाढ़ के कारण बी.ओ.पी. तोता क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था। जल संसाधन विभाग द्वारा यहां 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ रोकथाम कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके बाद जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर गोयल ने अमृतसर के निकट गांव चब्बा में झबाल नहर के री-लाइनिंग प्रोजेक्ट का निरीक्षण भी किया। पंजाब सरकार द्वारा 18 करोड़ रुपये की लागत से इस नहर को पक्का किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पहले इस नहर में 150 क्यूसेक पानी बहता था, लेकिन नहर के किनारों को पक्का किए जाने के बाद इसकी क्षमता बढ़कर 258 क्यूसेक हो जाएगी, जिससे पानी टेल क्षेत्रों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि झबाल नहर को पक्का करने का कार्य 45 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस नहर की कुल लंबाई 27 किलोमीटर है तथा इसकी चौड़ाई बढ़ाकर 24 फुट कर दी गई है।

पहले इस नहर से केवल 5 हजार एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए पानी मिलता था, लेकिन क्षमता बढ़ने के बाद अब लगभग 31 हजार एकड़ फसल को टेलों के माध्यम से पानी मिलेगा। इससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा।मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान के प्रयासों के कारण राज्य भूजल स्तर में आ रही गिरावट को रोकने में सफल हुआ है, जिससे न केवल पंजाब बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुरक्षित हुआ है।

उन्होंने कहा कि पहले केवल 26 प्रतिशत पानी का उपयोग हो रहा था, जबकि अब राज्य 82 प्रतिशत पानी खेतों तक पहुंचाने में सफल हो चुका है।श्री बरिंदर गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार मानसून सीजन से पहले बाढ़ और भारी वर्षा से होने वाले नुकसान को कम करने तथा जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ रोकथाम प्रबंधों पर 600 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष आई बाढ़ के बाद जल संसाधन विभाग द्वारा चारों नदियों के लिए दो-दो निगरान अभियंताओं की अध्यक्षता में समितियां गठित की गई थीं। इन समितियों ने 135 संवेदनशील स्थानों की पहचान की, जहां बाढ़ सुरक्षा कार्य जारी हैं। इनमें से कुछ कार्य पूरे हो चुके हैं तथा शेष सभी कार्य 30 जून 2026 तक पूरे कर लिए जाएंगे।

जल संसाधन मंत्री ने आगे बताया कि पिछले बरसाती सीजन के दौरान रावी दरिया के धुस्सी बांध में 23 स्थानों पर कटाव आ गया था। विभाग द्वारा इन कटावों को भरकर पत्थर लगाकर मजबूत किया जा रहा है। इसके अलावा नदी में डी-सिल्टिंग का कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है, जिसे मानसून सीजन से पहले पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सक्की नाले की सफाई का कार्य भी जारी है तथा अन्य बरसाती नालों की सफाई भी की जा रही है।

बरिंदर गोयल ने आगे जानकारी दी कि राज्य सरकार बाढ़ रोकथाम, राहत ढांचे को मजबूत करने तथा नहरों और ड्रेनों की सफाई के लिए फिनलैंड से अत्याधुनिक एंफीबियस मशीनें खरीद रही है। उन्होंने कहा कि ये मशीनें पानी और जमीन दोनों पर चलने में सक्षम हैं तथा बहते पानी में भी गहराई तक सफाई कर सकती हैं। ये मशीनें रोकथाम उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ये बहुउद्देश्यीय मशीनें गहराई से सफाई करने में सक्षम हैं और इन्हें बाढ़ राहत एवं आपातकालीन कार्यों के लिए खरीदा जा रहा है।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Amritsar , Amritsar News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD