हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने आज भीषण गर्मी के बीच करीब तीन घंटे तक लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। श्री हरविन्द्र कल्याण आज घरौंडा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे।
विधानसभा अध्यक्ष ने भीषण गर्मी के दौरान एक-एक कर हर व्यक्ति की सुनवाई की। सामूहिक मांगों/समस्याओं पर कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने खेतों के रास्ते, गली-नाली, फिरनी आदि पक्की कराने जैसी मांगें रखीं। श्री कल्याण ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए उनके द्वार 24 घंटे खुले हैं।
इस मौके पर श्री कल्याण ने 8वीं हरियाणा स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियन में रजत पदक जीतने वाले अंधेड़ा गांव के शुभम को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।