Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

बाढ़ प्रभावितों के लिए सरबत दा भला ट्रस्ट का फिर बड़ा प्रयास

सीमावर्ती क्षेत्र की 17 और बेटियों को विवाह के लिए एक-एक लाख रुपये के चेक दिए

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, SP Singh Oberoi, DR SP Singh Oberoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अजनाला/अमृतसर , 25 Feb 2026

Last updated on: Feb 26, 2026, 12:15 IST

अपनी विशिष्ट सेवा कार्यशैली और उदारता के कारण पूरी दुनिया में “रब के फरिश्ते” के रूप में पहचाने जाने वाले सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. एस.पी. सिंह उबराय की सरपरस्ती में ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई “बाढ़ प्रभावित विवाह योजना” के तहत आज अमृतसर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न परिवारों की 16 अन्य बेटियों सहित गुरदासपुर जिले की 1 बेटी के विवाह हेतु सहायता के रूप में एक-एक लाख रुपये के चेक शगुन स्वरूप दिए गए।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचे डॉ. एस.पी. सिंह उबराय ने बातचीत करते हुए बताया कि ट्रस्ट द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों की बेटियों के विवाह करवाने के निर्णय के तहत आज जिला अमृतसर की 16, तरनतारन की 25, फिरोजपुर की 31, फाजिल्का की 28, मोगा की 4 जबकि कपूरथला, जालंधर और गुरदासपुर की 1-1 बेटी, अर्थात कुल 107 परिवारों को विवाह हेतु एक-एक लाख रुपये देने के बाद अब तक ट्रस्ट द्वारा कुल 214 बेटियों के विवाह सम्पन्न कराए जा चुके हैं। 

उन्होंने यह भी बताया कि ट्रस्ट द्वारा बाढ़ के कारण प्रभावित हुए घरों के निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है, जिसके अंतर्गत 15 पीड़ित परिवारों को आवश्यक राशि की पहली किस्त जारी कर दी गई है। डॉ. उबराय ने विवाह सेवा के इस बड़े कार्य को सफल बनाने के लिए सिएटल (यू.एस.ए.) की समस्त साध संगत द्वारा दिए गए विशेष योगदान के लिए उनका दिल से धन्यवाद करते हुए बताया कि ट्रस्ट की सिएटल इकाई के पदाधिकारी भी विशेष रूप से अमेरिका से आकर आज के विवाह कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं। 

कार्यक्रम के अंत में कस्बा चमियारी के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा डॉ. उबराय सहित आए हुए मेहमानों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान बेटियों के अभिभावकों ने डॉ. उबराय सहित ट्रस्ट की पूरी टीम का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग से आज वे अपनी बेटियों के विवाह खर्च के बोझ से मुक्त हो गए हैं।

इस मौके पर ट्रस्टी डॉ. सतनाम सिंह निज्जर, ट्रस्ट की सिएटल इकाई के प्रधान दयाबीर सिंह पिंटू बाठ, गुरदीप सिंह सिद्धू, हरदीप सिंह सिद्ध, गुरमीत सिंह निज्जर, हरदेव सिंह (यू.एस.ए.), सचिव रेड क्रॉस सैमसन मसीह, असिस्टेंट कमिश्नर दविंदर सिंह, मास्टर अमरीक सिंह संधू, पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर, सुखदीप सिद्धू, सिशपाल सिंह लाडी, मनप्रीत संधू चमियारी, रविंदर सिंह मठारू, नवजीत सिंह घई, जगदेव सिंह छीना, मनप्रीत सिंह, फतेह छीना सहित सरपंच जुगराजपाल कौर, पूर्व सरपंच जरनैल सिंह वड़ैच, लेखक सतनाम जस्सड़, गुरचरणजीत सिंह अवान, बलजिंदर सिंह अवान, प्रभ सोहल, गुरविंदर काहलों, बाबा रेशम सिंह, बलदेव सिंह सोही, जसबीर सिंह ढिल्लों, सरबमान जौहल, दलवीर सिंह धालीवाल कलेर, दिलबाग सिंह संधू, हरदेव सिंह संधू, हैप्पी संधू, विरसा सिंह सोहल, जरनैल सिंह, अंग्रेज सिंह, फौजी सरबजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, रवि बल्ल, बलविंदर सिंह हरड़, कुक्कू काहलों, गुरनूर काहलों, मनजोत कनाडा, दलजीत सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , SP Singh Oberoi , DR SP Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD