Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लुधियाना में टारगेट शूटिंग की संभावित कोशिशें नाकाम ; आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी 3 पिस्तौल सहित काबू

गिरफ्तार आरोपी जर्मनी और दुबई आधारित विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर काम कर रहे थे: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ludhiana Police, Ludhiana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

लुधियाना , 18 May 2026

Last updated on: May 18, 2026, 16:30 IST

पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) पंजाब के साथ संयुक्त ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए इसके दो सदस्यों को तीन अवैध पिस्तौलों— जिनमें दो .30 बोर और एक .315 बोर पिस्तौल शामिल हैं— तथा 11 जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अनुराज उर्फ गौरव मसीह और अंकुश के रूप में हुई है, जो दोनों फिल्लौर, जालंधर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपी अंकुश एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले थाना गोराया में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। 

हथियार बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने आरोपियों का बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल (बिना रजिस्ट्रेशन नंबर) भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल वे आपराधिक गतिविधियों के लिए कर रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी जर्मनी और दुबई, यूएई से संचालित विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर काम कर रहे थे और उन्हें हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों की टारगेट शूटिंग का जिम्मा सौंपा गया था। 

उन्होंने कहा कि आरोपियों की समय रहते गिरफ्तारी से संभावित आपराधिक गतिविधियों को सफलतापूर्वक टाल दिया गया है। डीजीपी ने कहा कि इस नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे जांच की जा रही है, ताकि इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा सके।

कार्रवाई संबंधी विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) लुधियाना स्वप्न शर्मा ने कहा कि सीआईए स्टाफ और काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना की संयुक्त पुलिस पार्टी ने थाना लाडोवाल के अधिकार क्षेत्र में नाका लगाया था। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को खुफिया सूचना मिली थी कि दो हथियारबंद व्यक्ति हार्डीज वर्ल्ड के पास खड़े हैं, जो किसी सनसनीखेज आपराधिक घटना को अंजाम देने की कोशिश में हैं। 

इसके बाद पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए रेड की और दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए सदस्यों ने अपने कामकाज के बारे में खुलासे किए और बताया कि वे विदेश आधारित हैंडलरों द्वारा संचालित एक संगठित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट के सक्रिय सदस्य हैं। 

उन्होंने बताया कि विदेशी हैंडलरों ने अपने नेटवर्क के जरिए इन सदस्यों को हाई-ग्रेड हथियार सप्लाई करवाए और उन्हें हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों की टारगेट शूटिंग का काम सौंपा गया था। इस संबंध में लुधियाना के लाडोवाल पुलिस थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 के तहत एफआईआर नंबर 91 दिनांक 17-05-2026 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ludhiana Police , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD