Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव : डा अरविंद शर्मा

सोमनाथ के लिए निःशुल्क तीर्थ यात्रा का होगा आयोजन- डा अरविंद शर्मा

Dr Arvind Kumar Sharma, BJP Haryana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चरखी दादरी , 16 May 2026

Last updated on: May 16, 2026, 15:59 IST

हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार बेहतर तरीके से अपना फर्ज निभाते हुए बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवा रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना सरकार का बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करती है। सरकार लगातार जनकल्याण और अंत्योदय की भावना को साकार कर रही है।

सहकारिता मंत्री डा. अरविन्द शर्मा ने चरखी दादरी रेलवे स्टेशन पर नांदेड़ साहिब के लिए चलाई जा रही विशेष रेलगाड़ी को झंडी दिखाने के दौरान यह विचार रखे। उन्होंने तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री नांदेड साहिब तीर्थ यात्रा ट्रेन को रवाना करने का यह अवसर केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा और सम्मान का उत्सव है। 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा ने प्रदेश के श्रद्धालुओं को लेकर श्री नांदेड साहिब जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पवित्र श्री नांदेड साहिब की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को विदा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। 

मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार जनकल्याण और अंत्योदय की भावना को साकार कर रही है। यह योजना उसी सोच का परिणाम है, जिसमें सरकार केवल प्रशासन नहीं चलाती, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह अपने बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करती है।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि बुजुर्गों ने अपना पूरा जीवन परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए समर्पित कर दिया। कई बार अपनी इच्छाओं को पीछे छोडना पडता है। तीर्थ यात्रा की इच्छा भी उनमें से एक होती है। लेकिन हरियाणा सरकार ने यह संकल्प लिया है कि आर्थिक स्थिति किसी भी श्रद्धालु की आस्था के मार्ग में बाधा नहीं बनेगी। 

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर दिया जा रहा है। इस दौरान यात्रा, भोजन, ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं का पूरा खर्च सरकार उठा रही है। आईआरसीटीसी के सहयोग से विशेष ट्रेनों द्वारा श्रद्धालुओं को सम्मान पूर्वक तीर्थ स्थलों तक लेकर जाने की शानदार व्यवस्था की गई है। 

यह केवल सुविधा नहीं, बल्कि बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव है। उन्होंने कहा कि आज जिस पावन यात्रा की शुरुआत हो रही है, वह हमें सिख इतिहास और आस्था के महान केंद्र श्री नांदेड साहिब तक लेकर जाएगी। जोकि सिख पंथ के पांच तख्तों में से एक है। 

यह वह पुण्य भूमि है, जहां दशम गुरु जी ने अपने अंतिम समय में मानव रूप में ज्योति ज्योत समाने से पहले गुरु ग्रंथ साहिब को सदा के लिए गुरु का स्थान प्रदान किया था। इसलिए श्री नांदेड साहिब केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि श्रद्धा, साहस, त्याग और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि सोमनाथ के लिए निःशुल्क तीर्थ यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उपायुक्त डा मुनीश नागपाल, पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी, एसडीएम डा वीरेंद्र सिंह, वाइस चेयरमैन संदीप फोगाट सहित  अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD