Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

पंजाब में बीजेपी के नेतृत्व में बनने वाली डबल इंजन की सरकार वहां विकास को तेज गति से करते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएगी : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भ्रष्टाचार पर नायब सिंह का आप पार्टी पर बड़ा हमला, कहा :सरकार की ड्यूटी भ्रष्टाचार बढ़ाना नहीं होता

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

सिरसा , 15 May 2026

Last updated on: May 16, 2026, 11:11 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार की ड्यूटी भ्रष्टाचार बढ़ाना नहीं होता, कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तंग आकर तो वहां की जनता ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया था, लेकिन आज पंजाब में भ्रष्टाचार चरम पर है।पंजाब नशे की दलदल में फंसा है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब की भोली भाली जनता को सब्जबाग दिखाकर धोखा देने का काम किया है।

मुख्यमंत्री सिरसा में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पंजाब की जनता भोली जनता है, दिल्ली में मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जैसे पेरिस बनाने के सपने पंजाब की जनता को दिखाए थे। लेकिन जब पंजाब में एक टॉवर पर ईडी की रेड पड़ती है तो कैसे नोटो की बरसात हुई, यह घटना कथित ईमानदार सरकार की पोल खोलती है। 

उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह की फोटो लगाने का इन्हें अधिकार नहीं है, क्योंकि शहीद भगत सिंह ने आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने के लिए अपनी कुर्बानी दी थी, लेकिन उनके सपनों का पंजाब बनने की बजाय यह भ्रष्टाचार, घोटालों का पंजाब बन चुका है। पंजाब में तहसील, थानों में बिना पैसे काम नहीं होता। वहां की जनता परेशान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में बीजेपी के नेतृत्व में बनने वाली डबल इंजन की सरकार वहां विकास को तेज गति से करते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएगी। उन्होंने इस दौरान हरियाणा में लागू की गई योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों को एमएसपी दिया जा रहा है, आयुष्मान, चिरायु योजना का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। 

इसके अलावा सोलर की स्कीम का फायदा भी प्रदेश की जनता को दिया जा रहा है। वहां सरकार बनने पर इन योजनाओं का फायदा वहां की जनता को भी मिलेगा। एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान के मद्देनजर हरियाणा में भी इसे लागू किया गया है। 

इस सम्बन्ध में एसओपी जारी की गई है। खुद के फ्लीट में भी गाड़ियों की संख्या कम की है, साथ ही अधिकारियों को भी कहा है कि वर्चुअल तरीके से बैठक हो सकती है तो वो करें। इसके साथ ही पीएम श्री नरेंद्र मोदी ने आमजन से यह आह्वान भी किया है कि गाड़ी की बजाय हो सके तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, जिससे बचत हो सके। 

उन्होंने कहा कि आज वैश्विक संकट है, मिडल ईस्ट में जो हालत है उस समस्या से निपटने के लिए सरकार ने कदम उठाए है, जनता को भी सहयोग देना चाहिए। उन्होंने एक अन्य सवाल के संबंध में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री भजन लाल हमारे आदरणीय है, और हरियाणा के विकास को लेकर उनके द्वारा दिए गए बहुमूल्य सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नीट परीक्षा में एक चिकित्सक की भूमिका संबंधित पूछे गए सवाल पर कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। सरकार मामले की तह तक जा रही है, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और इस संबंध में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD