Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरियाणा निकाय चुनाव परिणाम विकास और सुशासन की राजनीति पर जनता की मुहर : नायब सिंह सैनी

हरियाणा की जनता ने ट्रिपल इंजन सरकार को चुना, विकास मॉडल पर जताया भरोसा

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Haryana Latest News, Todays Haryana News, Haryana Breaking News, Panchkula, Panchkula News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पंचकूला , 14 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 18:44 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और एकतरफा जीत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में विकास, सुशासन, पारदर्शिता और राष्ट्रवाद की राजनीति को खुले दिल से स्वीकार किया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक विजय के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री गुरुवार  को पंचकूला में आयोजित नगर निकायों के नव-निर्वाचित मेयर, चेयरमैन एवं पार्षदों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने भीषण गर्मी के बावजूद सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने निकाय चुनावों में कांग्रेस की परिवारवाद, झूठ, भ्रम और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकारते हुए भाजपा के विकास मॉडल पर अपनी मुहर लगाई है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार कर हुए कहा कि निकाय चुनावों में जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उन्हें केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि परिणाम चाहिए; केवल वादे नहीं, बल्कि काम चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों ने विकास को ध्यान में रखते हुए नगर निकायों में “ट्रिपल इंजन सरकार” बनाने का कार्य किया है।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता द्वारा भाजपा को मिला समर्थन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण नीतियों, अंत्योदय की भावना तथा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र की जीत है।

उन्होंने कहा कि आज देश का गरीब, किसान, युवा, महिला, व्यापारी और कर्मचारी वर्ग प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है। यही कारण है कि देशभर में भाजपा लगातार जीत का परचम लहरा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिसार, गुरुग्राम, यमुनानगर और फरीदाबाद नगर निगम चुनावों के साथ-साथ अब पंचकूला, अंबाला और सोनीपत निगम चुनावों में भी जनता ने भाजपा को एकतरफा समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि निगम, परिषद और पालिका चुनावों में लोगों का विश्वास लगातार भाजपा की विकासात्मक नीतियों में बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है। भारत ने विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छुआ है, वहीं हरियाणा ने भी विभिन्न क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों से गरीब और किसान सशक्त हुए हैं तथा महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

हाल ही में असम और पश्चिम बंगाल के चुनावों में हुई जीत का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि असम की डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को बंगाल की जनता ने भी सराहा और भाजपा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में पंजाब की जनता भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर भरोसा जताते हुए कमल का फूल खिलाएगी ।

मुख्यमंत्री ने निकाय चुनावों में विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उनसे जनता की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का संदेश है। अपने-अपने वार्डों में लोगों की सड़कों, बिजली, पानी तथा अन्य मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए “नागरिक देवो भव” के मंत्र को शासन व्यवस्था का मूल आधार मानते हुए जनसेवा की भावना से कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान जारी किए गए घोषणा पत्र को अक्षरशः लागू किया जाएगा। विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारें घोषणाएं तो करती थीं, लेकिन उन्हें धरातल पर लागू नहीं करती थीं, जबकि वर्तमान सरकार अपने प्रत्येक वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनावों के दौरान लिए गए 217 संकल्पों में से 63 को सरकार ने डेढ़ वर्ष के भीतर पूरा कर लिया है तथा शेष पर तेजी से कार्य जारी है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक , राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल , लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा,  सहकारिता मंत्री  डॉ अरविन्द शर्मा , सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी , खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर , राज्यसभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा एवं श्री रेखा शर्मा , पूर्व मंत्री श्री कंवर पाल गुर्जर, पंचकूला के नव-निर्वाचित मेयर श्री श्यामलाल बंसल, अंबाला की मेयर अक्षिता सैनी, सोनीपत के मेयर श्री राजीव जैन तथा मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Haryana Latest News , Todays Haryana News , Haryana Breaking News , Panchkula , Panchkula News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD