Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

ईयू देशों के मिशन प्रमुखों ने की राहुल गांधी से मुलाकात

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 17:52 IST

यूरोपीय संघ (ईयू) के (27 सदस्य देश) के मिशन प्रमुखों (एचओएम) ने गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। इस बैठक में भारत-यूरोपीय संघ के “मजबूत होते रणनीतिक संबंधों” और मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। कांग्रेस की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष भी इस दौरान मौजूद रहे, और ईयू प्रतिनिधिमंडल की ओर से शांति निकेतन में आयोजित लंच में शामिल हुए।

भारत में ईयू के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने एक्स पोस्ट में बताया, " ईयू एचओएम की ओर से आयोजित लंच में एलओपी राहुल गांधी और कांग्रेस के विदेश मामलों की समिति अध्यक्ष सलमान खुर्शीद शामिल हुए। इस बैठक में भारत और ईयू के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों और वैश्विक परिस्थितियों पर विचार-विमर्श हुआ। पिछले हफ्ते डेल्फिन ने ईयू और भारत के घनिष्ठ संबंधों की ओर ध्यान दिलाया था।

कहा था कि ये दुनिया की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि हाल के समय में संबंधों में “गुणात्मक और रणनीतिक” स्तर पर बड़ा बदलाव आया है और दोनों पक्ष एक अधिक महत्वाकांक्षी और प्रगतिशील साझेदारी की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, गुरुवार को ही भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर सवाल पूछे।

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की घोषित आय और विदेश यात्राओं पर किए गए खर्च में बड़ा अंतर है। उन्होंने दावा किया कि पिछले वर्षों में राहुल गांधी की घोषित आय लगभग 11 करोड़ रुपये रही है, जबकि उनकी विदेशी यात्राओं पर करीब 60 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। पात्रा ने सवाल उठाया कि इन यात्राओं के लिए धन कहां से आता है क्या यह व्यक्तिगत फंड है, किसी अन्य स्रोत से है या विदेशी फंडिंग का मामला है।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में पारदर्शिता की कमी है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा सवाल भी बन सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाल के वर्षों में कुछ विदेश यात्राओं की जानकारी समय पर सार्वजनिक नहीं की गई, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएँ भी सामने आई हैं। हालांकि, इस पूरे विवाद पर कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD