Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बताया महान नेता, बोले-आपके साथ होना सम्मान की बात

Donald Trump, US President, Xi Jinping, Chinese President, Beijing
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

बीजिंग , 14 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 14:53 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं। बैठक शुरू होने से पहले दोनों नेताओं ने ओपनिंग रिमार्क दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग को एक महान नेता बताया। ट्रंप ने कहा कि जिनपिंग के साथ होना सम्मान की बात है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओपनिंग रिमार्क में कहा, “हमने दुनिया के शीर्ष 30 लोगों से पूछा।

उनमें से हर एक ने हां कहा और मुझे कंपनी (डेलिगेशन) में दूसरे या तीसरे नंबर के लोग नहीं चाहिए थे। मुझे सिर्फ शीर्ष वाले चाहिए थे और वे आज यहां आपको और चीन को सम्मान देने आए हैं। वे व्यापार और बिजनेस करने के लिए उत्सुक हैं और यह हमारी तरफ से पूरी तरह से आपसी होगा।” समिट की शुरुआत में उम्मीद जताते हुए ट्रंप ने शी से कहा, “आपके साथ होना सम्मान की बात है।

आपका दोस्त होना सम्मान की बात है और चीन व अमेरिका के बीच संबंध पहले से कहीं बेहतर होने वाले हैं। हमारा संबंध बहुत अच्छा रहा है। हम साथ मिलकर काम करते रहे हैं, जब भी मुश्किलें आईं, हमने उसे सुलझा लिया। हमारा भविष्य साथ में बहुत अच्छा होगा।” ट्रंप ने कहा, "मैं यह बात सबसे कहता हूं। आप एक महान नेता हैं।

कभी-कभी लोगों को मेरा यह कहना पसंद नहीं आता, लेकिन मैं फिर भी कहता हूं क्योंकि यह सच है।" अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “मैं सच में हमारी बातचीत का बहुत इंतजार कर रहा हूं। यह एक बड़ी बातचीत है। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह शायद अब तक की सबसे बड़ी समिट है। उन्हें ऐसा कुछ याद नहीं है। मैं कह सकता हूं कि अमेरिका में लोग किसी और चीज के बारे में बात नहीं कर रहे हैं।”

बता दें, ट्रंप और शी जिनपिंग अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ इस द्विपक्षीय बैठक में तकनीक, व्यापार, होर्मुज और ईरान जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। चीन के ग्रेट हॉल ऑफ पीपुल में ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और प्रेसिडेंट जिनपिंग अपने डेलिगेशन के साथ द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं। ग्रेट हॉल में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रेसिडेंट ट्रंप का स्वागत किया। अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैनिकों ने कोरियोग्राफ्ड मिलिट्री शो का प्रदर्शन भी किया।

 

Tags: Donald Trump , US President , Xi Jinping , Chinese President , Beijing

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD