Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

मुख्यमंत्री मान ने किया विजिलेंस का मिसयूज, केंद्रीय एजेंसियों को दिखाया पंजाब में आने का रास्ताः परगट सिंह

परगट ने कहा- पंजाब में आम आदमी पार्टी ‘छोटा गुंडा’, तो केंद्र में भाजपा ‘बड़ा गुंडा’, दोनों दे रहे भ्रष्टाचार को बढ़ावा

Pargat Singh, Congress, Punjab Congress, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 12 May 2026

Last updated on: May 13, 2026, 13:58 IST

पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो हैडक्वार्टर पर हुई सीबीआई रेड को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह चुनावी स्टंट है। आम आदमी पार्टी की मान सरकार ने जिस तरह से पिछले सवा चार साल में विजिलेंस ब्यूरो का गलत इस्तेमाल किया है, अब चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके आप पर शिकंजा कसने का काम किया है। 

भाजपा भी दूध की धुली नहीं है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ‘छोटा गुंडा’ है, तो केंद्र में भाजपा ‘बड़ा गुंडा’ है। पंजाब में आप ने जमकर गुंडागर्दी की और भाजपा ने ‘बड़े गुंडे’ की तरह इनको दबाने का काम शुरू कर दिया है। दोनों ही पार्टियां भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही हैं।

परगट ने कहा कि इस घटना ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की विश्वसनीयता को तो कम किया ही है, साथ ही केंद्रीय एजेंसियों को पंजाब आने का रास्ता भी दिया है। क्योंकि खुद ही पंजाब में आम आदमी पार्टी ने विजिलेंस की मदद से अपने ही पांच मंत्रियों व नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की और उनको जेल तक भिजवाने का काम किया। 

इसके बाद खुलकर सीएम मान और उनकी आप सरकार ने विजिलेंस का इस्तेमाल फिरौती और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए किया। मुख्यमंत्री ने विजिलेंस को अपना ‘तोता’ बनाकर रखा है। भाजपा और आप का अंदरुनी समझौता है।

इसलिए अब भाजपा को चुनाव के नजदीक आते ऐसी कार्रवाई करके आम आदमी पार्टी को उनकी औकात याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का पैटर्न पूरे देश में एक जैसा है। वह पहले दूसरी पार्टियों के नेताओं को भ्रष्ट बताते हैं, फिर उनको अपनी पार्टी में ज्वाइन कराया जाता है। 

उनको भाजपा की वॉशिंग मशीन में डालकर उनके दाग धोए जाते हैं। बंगाल और असम के दोनों मुख्यमंत्री इसके उद्हारण हैं। ऐसे अनेकों-अनेक ऐसे नेता हैं, जिनको भाजपा ने भ्रष्टाचारी बताकर फिर क्लीन चिट दी है। परगट सिंह ने कहा कि यह लड़ाई विचारधारा की नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की है। 

इनका मकसद और काम सिर्फ पंजाब में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच ही चुनावी लड़ाई दिखाना है, बाकी पार्टियों को मैदान से दूर करना है। शिक्षा मंत्री रहे विधायक परगट सिंह ने नीट की परीक्षा एक बार फिर से रद्द होने पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। 

उन्होंने कहा कि खुद प्रधानमंत्री या उनके नेताओं ने यह परीक्षा नहीं दी, इसलिए देश के 22 लाख बच्चों के दर्द को वह नहीं समझ पाएंगे। इस परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चों को कीतनी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है वह बच्चे ही जानते हैं। नीट की बार-बार परीक्षा रद्द होने की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार को कड़े कदम उठाने की जरूरत है। 

आरोपियों के लिए ऐसी सजा निर्धारित की जानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों की रूह कांप जाए।

 

Tags: Pargat Singh , Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD