Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चतुर्थ श्रेणी पेंशनरों के चिकित्सा दावों और बकाया का चार दिन के भीतर भुगतान करने के निर्देश दिए

एमआईएस के तहत छोटे सेब उत्पादकों के लिए सरकार जारी करेगी 20 करोड़ रुपये

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 12 May 2026

Last updated on: May 12, 2026, 15:27 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां सभी प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए छोटे सेब उत्पादकों के लंबित बिलों के भुगतान के लिए मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत 20 करोड़ रुपये जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की और इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र वर्गों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस वर्ष 15 अप्रैल को की गई घोषणा के अनुसार सभी विभागों के चतुर्थ श्रेणी पेंशनरों के बकाया एरियर का भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त तथा सेवा में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों का भी शीघ्र निपटान किया जाए। 

उन्होंने सभी देनदारियों का निपटारा चार दिनों के भीतर करने और इस संबंध में अनुपालन रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही की स्थिति में उनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नशे के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया है और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर 31 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया 

उन्होंने कहा कि चिट्टे से जुड़े मामलों में कुल 122 सरकारी अधिकारी व कर्मचारी संलिप्त पाए गए हैं। उन्होंने सभी प्रशासनिक सचिवों को इन कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, ओंकार शर्मा व आर.डी. नजीम और अन्य प्रशासनिक सचिव भी उपस्थित थेे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD