Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

भांग से शृंगार, मस्तक पर सूर्य... बाबा महाकाल के अलौकिक दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

Religious, Ujjain
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

उज्जैन , 11 May 2026

Last updated on: May 11, 2026, 16:41 IST

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की दशमी पर विशेष भस्म आरती हुई। भांग से बाबा महाकाल का शृंगार हुआ। माथे पर सूर्य दमका। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। रात से ही भक्त कतारबद्ध थे, ताकि वे इस दिव्य क्षण का हिस्सा बन सकें। भस्म आरती के लिए सुबह करीब 4 बजे मंदिर के पट खुले।

कपाट खुलते ही पूरे परिसर में 'जय श्री महाकाल' के जयकारे गूंज उठे। आज सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ और भी अधिक रही। देश के कोने - कोने से आए भक्तों ने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। पूरा मंदिर परिसर घंटियों, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से गूंजता रहा। हर ओर भक्ति और आस्था का माहौल था। महाकालेश्वर मंदिर में पूरे दिन ही भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन सुबह है कि भस्म आरती में भक्तों का खासा उत्साह देखने को मिलता है।

मान्यता है कि भस्म आरती के समय बाबा महाकाल स्वयं अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए जागते हैं। आज भी ऐसा ही दृश्य देखने को मिला जब पुजारियों ने विधि-विधान से बाबा का अलौकिक शृंगार किया और फिर भस्म अर्पित की गई। आज के दिन बाबा महाकाल का भांग से शृंगार हुआ। मस्तक पर सूर्य सजा। फिर बाबा महाकाल ने भस्म रमाई और मुंड माला पहनी।

उनके इस रूप को देखकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। भस्म आरती को महाकाल मंदिर की सबसे अनोखी और पवित्र आरती माना जाता है। इसमें बाबा महाकाल के साकार और निराकार दोनों रूपों के दर्शन होते हैं। भक्तों का मानना है कि बाबा का निराकार स्वरूप जन्म और मृत्यु के चक्र से परे है, जबकि साकार रूप जीवन के सांसारिक पहलुओं का प्रतीक है। यही कारण है कि यह आरती केवल पूजा नहीं बल्कि जीवन-दर्शन का अनुभव मानी जाती है।

 

Tags: Religious , Ujjain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD