Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रजापति बिजनेस समिट समाज की आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भरता का प्रेरणादायक मंच : रणबीर गंगवा

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 10 May 2026

Last updated on: May 11, 2026, 11:22 IST

हरियाणा के लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने प्रजापति बिजनेस समिट में समाज के प्रतिष्ठित उद्यमियों, युवा साथियों एवं गणमान्यजनों से संवाद कर व्यापार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्थान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए।रणबीर गंगवा ने रविवार को हिसार में आयोजित प्रजापति बिजनेस समिट में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज की आर्थिक प्रगति, नवाचार और उद्यमिता को नई दिशा देने वाले प्रेरणादायक मंच साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों, उद्यमियों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है, ताकि हर वर्ग आर्थिक रूप से सशक्त बन सके।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने व्यापारी हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। हरियाणा उद्यम स्मृति योजना, एकल खिड़की प्रणाली (Single Window System) और सरल पोर्टल के माध्यम से व्यापारियों एवं उद्यमियों को लाइसेंस, अनुमति और विभिन्न सरकारी सेवाएं ऑनलाइन एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इसके अलावा एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए ऋण सुविधा, सब्सिडी तथा तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे युवा उद्यमियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है। श्री गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना विकसित करने, बाजारों के आधुनिकीकरण तथा कारोबार को सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वरोजगार और नवाचार की दिशा में आगे बढ़कर प्रदेश और समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।इस अवसर पर समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यापारी, युवा उद्यमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD