Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने चार वार्डो में विकास कार्यों के किए उद्घाटन

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत विकास कार्य करवाए जाएंगे : विधायक डॉ गुप्ता

Dr Ajay Gupta, Amritsar, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 10 May 2026

Last updated on: May 11, 2026, 09:35 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने हल्के की चार वार्डो में विकास कार्यों के उद्घाटन किए। विधायक डॉ गुप्ता ने वार्ड नंबर 53 मंदिर रविदास इंदिरा कॉलोनी,वार्ड नंबर 55 गली गोकुल चंद , गली खाई वाली,वार्ड नंबर 56 गली गोसैया , गली भाइया , गली शेखा वाली और वार्ड नंबर 57 गली मावा वाली , गन्दी गली को बनवाने के विकास कार्य शुरू करवाए।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत विकास करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा हल्के का कोई भी क्षेत्र विकास से अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सभी गलियों में पहले सीवरेज व्यवस्था ठीक करवाई गई और अब गलियों को सीसी फ्लोरिंग से पक्का बनवाया जा रहा है। उन्होंने कहा की गलियों का निर्माण कार्य शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। 

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र की सभी 14 वार्डो में विकास कार्य करवाने कि पहले से ही मंजूरी ले ली गई है। अब प्रतिदिन सभी वार्डों में विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की सरकार है।

पंजाब सरकार द्वारा लोगों को दी जा रही सहूलतो को लोगों तक पहुंचया जा रहा है। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं की बसें धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए लगातार रवाना की जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार की 'मां-बेटी सत्कार योजना' शुरू होने जा रही है, जिससे महिलाओं में खुशी का माहौल है। 

उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनका समाधान करवाते हैं। उनका उद्देश्य केवल विकास कार्य करना नहीं, बल्कि हर घर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जल्द से जल्द हल किया जा रहा है।

इस अवसर पर पार्षद विक्की दत्ता, ब्लॉक इंचार्ज ऋषि कपूर, ब्लॉक इंचार्ज साजन प्रजापति, सुदेश कुमार, रितु महाजन, चिराग कुमार, राहुल सेठी, चरणजीत चन्नी, भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

Tags: Dr Ajay Gupta , Amritsar , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD