Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

सरकारी जमीन, जोहड़ों को दो महीने के भीतर कब्जा मुक्त करें- राव नरबीर सिंह

मानेसर निगम क्षेत्र में सोसाइटियों के लिए जल्द से जल्द शमशान घाट के लिए भूमि चिन्हित करें

Rao Narbir Singh, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मानेसर , 08 May 2026

Last updated on: May 09, 2026, 11:26 IST

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को मानेसर नगर निगम कार्यालय में एनएचएआई, एचएसआईआईडीसी, एचएसवीपी, डीएचबीवीएन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और निगम अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा ली। 

विभिन्न विभागों को तालमेल करके जनहित के कामों को प्राथमिकता से करने के दिशा-निर्देश दिए। नगर निगम मानेसर की ओर से करवाए जा रहे करीब 17 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सरकारी भूमि, जोहड़ों और गांव के मुख्य मार्गों को अगले दो महीने के भीतर कब्जा मुक्त करें। 

जोहड़ों का जीर्णोद्धार करके एसटीपी के पानी से भरकर वाटर रिचार्ज किया जाए। इसके अलावा उन्होंने एचएसवीपी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मानेसर क्षेत्र में सोसाइटियों के अलग से शमशान घाट के लिए भूमि चिन्हित की जाए। इस पर अधिकारियों द्वारा अवगत करवाया गया कि सेक्टर-85 में भूमि चिन्हित कर ली गई है। 

निगम अधिकारियों ने राव नरबीर सिंह को अवगत करवाते हुए कहा कि गांव गढ़ी, हरसरू में नहरी पानी उपलब्ध करवा दिया गया है। अन्य गांवों में पानी की व्यवस्था के लिए जीएमडीए के साथ तालमेल किया जा रहा है। गांव भांगरौला में यूजीटी बनाया जाएगा। 

इस यूजीटी से गांव बांस कुसला, बांस हरिया, ढाणा, कासन, खोह और मानेसर को भी पानी सप्लाई किया जाएगा। इसके अलावा बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से नहरी पानी की सप्लाई की दिशा में भी काम किया जा रहा है। गांव नखड़ौला में 3 एमएलडी का एसटीपी बनाया जा रहा है। 

इस एसटीपी के निर्माण के बाद गांव नखड़ौला में रामपुरा में जलभराव नहीं होगा।  गांव नैनवाल, कासन, नौरंगपुर, भांगरौला और झुंड सराय में 3-3 एमएलडी के एसटीपी बनाए जाएंगें। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसटीपी के निर्माण से पहले गांवों में सीवर की लाइन न डालें। गांव शिकोहपुर में भी आबादी के मुताबिक एसटीपी का निर्माण करवाया जाए।

नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने सफाई व्यवस्था की जानकारी देते हुए राव नरबीर सिंह को बताया कि घरों से कूड़ा उठाने के लिए एजेंसी को काम सौंप दिया गया है। निगम क्षेत्र के एक लाख 10 हजार घरों से एजेंसी कूड़ा उठाने का काम कर रही है। 

सभी घरों के बाहर क्यूआर कोड और आरएफआईडी टैग लगाए गए हैं। इस पूरे काम की ऑनलाइन मॉनिटरिंग हो रही है। एसडब्ल्यूएम पोर्टल पर एकत्रित डाटा के अनुसार की एजेंसी को बिलों का भुगतान किया जाएगा। आयुक्त ने बताया कि निगम क्षेत्र में पुलिस के साथ निरीक्षण करके सड़कों पर बेहतर गुणवत्ता के सीसीटीवी लगाए जाएंगे। 

निगम द्वारा एक माॅडल रोड़ के निर्माण का काम चल रहा है। इस रोड़ पर सीसीटीवी, फैंसी लाइटें, एक्यूआई मीटर, स्मार्ट डिस्पले, ईवी चार्जिंग प्वाइंट्स और स्पीकर लगाए जाएंगे। बैठक में मौजूद सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने मंत्री राव नरबीर सिंह को अवगत करवाया कि निगम की ओर से गांवों में ट्यूबवैल लगा दिए गए हैं, लेकिन सही तालमेल के कारण डीएचबीवीएन की ओर से बिजली के कनेक्शन जारी नहीं किए गए है। 

मंत्री ने डीएचबीवीएन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली के कनेक्शन जल्द ही जारी किए जाएं। इसके अलावा राव नरबीर सिंह ने डीटीपी को निर्देश दिए कि अगले दो महीनों में निगम की सभी सरकारी जमीन, जोहड़ों और गांवों के मुख्य रास्तों को अतिक्रमण मुक्त करें। जोहड़ों को कब्जा मुक्त करवाकर एसटीपी का ट्रीटेड पानी से भरें ताकि भूमिगत जल स्तर में सुधार हो। 

उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट की सफाई कराएं। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि निगम क्षेत्र जिन कामों को करने में परेशानी आ रही है,उन कामों की सूची तैयार करें, जिन्हें सीएसआर के द्वारा करवाया जाएगा।

17 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को निगम क्षेत्र में नगर निगम मानेसर की ओर से करवाए जा रहे 17 करोड़ रुपये के 10 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों में वार्ड-3 में हयातपुर स्थित किडजी स्कूल से नवादा में नयारा पेट्रोल पंप तक पीडब्ल्यूडी रोड के बचे हुए काम, वार्ड -3 में ही गांव बामड़ौली में सड़क निर्माण, वार्ड-7 पटौदी रोड़ से गांव झुंड सराय तक रोड़ का निर्माण, वार्ड-3,4,5,6,7 के हयातपुर से ढाणा को जोड़ने वाली सड़क के आरओडब्ल्यू वर्क, वार्ड-7 में पानी की लाइन बिछाने, गांव वजीरपुर में पानी की लाइन डालने, वार्ड-6,7 गांव भांगरौला से बांस रोड़ के आरओडब्ल्यू वर्कस, वार्ड-1 के गांव गढ़ी में परीना सोसाइटी से पीएचसी गढ़ी तक कंक्रीट ब्लाक्स लगाने, वार्ड-17 के गांव शिकोहपुर से एनएच 48 तक सड़क निर्माण और वार्ड- 4 में पृथ्वीराज चैहान चैक, बस स्टैंड वाली गली में ड्रेन और इंटरलाॅकिंग टाइल्स लगाने का काम शामिल है।

इस अवसर पर मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव, नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव, संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, लोकेश यादव, उप-निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, डीटीपी राजेंद्र शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव, डिप्टी मेयर रीमा चौहान, नगर निगम वार्ड के सभी पार्षद सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Tags: Rao Narbir Singh , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD