Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 24 मई को

फरीदाबाद में 37, गुरुग्राम में 52 परीक्षा केंद्र

Anurag Rastogi, Chief Secretary Haryana, Haryana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 May 2026

Last updated on: May 08, 2026, 16:12 IST

हरियाणा सरकार ने आगामी 24 मई को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा ली जाने वाली सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 के सुचारू संचालन के लिए सम्बन्धित जिलों में पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा के संचालन के लिए फरीदाबाद में 37 तथा गुरुग्राम में 52 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों के पुलिस आयुक्त, उपायुक्त तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा इंतजामों तथा परीक्षा के निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन से संबंधित अन्य प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं तथा सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर रखा जाए। 

उन्होंने कहा कि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, निर्बाध बिजली आपूर्ति, सुगम परिवहन सुविधाएं और प्रभावी भीड़ प्रबंधन के लिए समय रहते सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने तथा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि परीक्षा ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता, ईमानदारी और पेशेवर तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

 

Tags: Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD