Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

भगवंत सिंह मान द्वारा बेअदबी के गुनाहगार अकालियों के सामाजिक बहिष्कार का आह्वान

फिरोजपुर जिले में शुक्राना यात्रा के दौरान विशाल जनसभा को किया संबोधित

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP Punjab, Chief Minister Of Punjab, Zira, Talwandi Bhai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जीरा/तलवंडी भाई , 07 May 2026

Last updated on: May 08, 2026, 09:21 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाबियों से पावन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के गुनाहगार अकालियों के सामाजिक बहिष्कार का आह्वान किया। शुक्राना यात्रा के दौरान यहां जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखबीर शायद कभी भी दोबारा सत्ता में नहीं आएगा, लेकिन वह समय जरूर आएगा जब वह और मजीठिया दोनों सलाखों के पीछे होंगे।

उन्होंने कहा कि लोगों पर अत्याचार करने के बावजूद वे बेशर्मी से रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बादल परिवार में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा क्योंकि वे एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कानून लागू होने के बाद सुखबीर देश छोड़कर चला गया है और विदेश में बैठकर वकीलों से सलाह-मशविरा करता रहा कि उसे वापस आना चाहिए या नहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका हृदय परमात्मा का ऋणी है, जिसने उन्हें जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट-2026 लागू कर मानवता की सेवा करने का सौभाग्य प्रदान किया, जिसमें बेअदबी के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करें कि अब जो भी इस घिनौने अपराध में शामिल पाया जाएगा, उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा और उसे इस अपराध की सजा दी जाएगी।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों का न तो बेअदबी रोकने के लिए कानून बनाने का इरादा था और न ही इच्छा, जिसके कारण उनके शासनकाल के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं। हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पारित किया गया कानून बेअदबी को रोकेगा क्योंकि अब कोई भी इस अक्षम्य अपराध में शामिल होने की हिम्मत नहीं करेगा।

अकालियों पर निशाना साधते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने राज्यभर में बेअदबी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए निर्दोष लोगों पर गोली चलाने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब ने उन्हें यह सेवा सौंपी है, जिसके बाद उन्होंने तख्त श्री केशगढ़ साहिब से शुक्राना यात्रा शुरू की, आज श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका और कल वह दमदमा साहिब में माथा टेकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आम लोगों के लिए काम कर रही है और 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली, 65,000 से अधिक युवाओं को केवल मेरिट के आधार पर नौकरियां, बेहतर सड़कें, टोल प्लाजा बंद करने से लोगों की प्रतिदिन 70 लाख रुपये की बचत तथा बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू की है, जो देश की अपनी तरह की पहली योजना है और पंजाब के हर निवासी परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराती है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह गर्व और संतोष की बात है कि पंजाब ऐसा व्यापक स्वास्थ्य कवरेज देने वाला पहला भारतीय राज्य बना है, जिसने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करते हुए लोगों पर आर्थिक बोझ को काफी हद तक कम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण योजना के तहत हर परिवार मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं का हकदार है और सभी को इसमें अपना नाम दर्ज करवाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने “मांवां धीयां सत्कार योजना” शुरू की है, जिसके तहत हर महिला को 1,000 रुपये प्रति माह और अनुसूचित जातियों से संबंधित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह सम्मान राशि दी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी और पहले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं भी इसके लिए पात्र होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की 97 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है और राज्य सरकार ने बजट में 9,300 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए पूरे राज्य में 14,000 किलोमीटर पाइपलाइनें और खाले बनाए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की सिंचाई जरूरतों को पूरा करने के लिए इन पाइपलाइनों और खालों में 21,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पानी दो भाखड़ा नहरों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले पानी के बराबर है और इससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नहरों और दरियाओं में रिचार्ज प्वाइंट बनाए गए हैं ताकि जलस्तर बढ़ाया जा सके और जलस्तर दो से चार मीटर तक बढ़ा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह फैसला आने वाली पीढ़ियों की भलाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है क्योंकि पंजाब पानी की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा है और पानी के बिना राज्य का कोई अस्तित्व नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोगों के टैक्स का पैसा राज्य का है और उसे समझदारी से जनता की भलाई पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का पैसा विकास, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से वापस जनता तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने खेतों से गुजरने वाली हाई-टेंशन बिजली तारों को भूमिगत करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना जल्द ही उनके पैतृक गांव सतौज से एक पायलट पहल के रूप में शुरू होगी, ताकि मानव जीवन को होने वाले खतरे खत्म किए जा सकें, फसलों के नुकसान को रोका जा सके और खेती संबंधी कार्यों में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है किसानों को सशक्त बनाना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना और समृद्ध तथा टिकाऊ पंजाब का निर्माण करना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए राज्य सरकार 15 जुलाई तक पूरे राज्य में 3100 नए खेल मैदान समर्पित करेगी। उन्होंने कहा कि खेल संस्कृति को बढ़ावा देना राज्य सरकार की नशों के खिलाफ मुहिम का सबसे प्रभावी साधन हो सकता है। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने से युवाओं की असीम ऊर्जा खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने में लग रही है। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि खेलों में शामिल युवाओं के पास नशों की ओर देखने का भी समय नहीं है क्योंकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बुलंदियां छूने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे राज्य से नशों के अभिशाप को खत्म करने और युवाओं को राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में बराबर का भागीदार बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP Punjab , Chief Minister Of Punjab , Zira , Talwandi Bhai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD