Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते बी.डी.पी.ओ. रंगे हाथ काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ludhiana Police, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 06 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 13:24 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान जिला लुधियाना के ब्लॉक मलौद में तैनात ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बी डी पी ओ ) सुखजीत कौर को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी अधिकारी को गांव सोहियां, जिला लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गांव सोहियां में प्रस्ताव पास कर गली में इंटरलॉक टाइलें लगाने और ड्रेन का काम किया गया था। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने ब्लॉक मलौद की बीडीपीओ सुखजीत कौर से संपर्क किया, लेकिन बिल पास करने के बजाय उसने 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की। 

शिकायतकर्ता को मजबूर होकर मौके पर ही 5,000 रुपये रिश्वत के रूप में देने पड़े और बीडीपीओ ने शेष 10,000 रुपये भी जल्द देने के लिए कहा। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि कार्यकारी इंजीनियर लुधियाना द्वारा बीडीपीओ मलौद को एक पत्र जारी किया गया था, जिसमें गांव सोहियां में खेल मैदान का उद्घाटन किए जाने के लिए दो दिनों के भीतर ग्राम पंचायत को अपने स्तर पर जमीन समतल करवाने के निर्देश दिए गए थे। 

इस पर ग्राम पंचायत सोहियां ने अपने खर्चे पर मैदान को समतल करवाया। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोपी बीडीपीओ से खेल मैदान को समतल करने और जमीन में घास/पौधे लगाने के कार्य का बिल पास करवाने के लिए संपर्क किया, जिस पर आरोपी ने 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने इस पूरी बातचीत को रिकॉर्ड भी कर लिया।

गैर-कानूनी रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो यूनिट लुधियाना से संपर्क किया। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी बीडीपीओ को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ludhiana Police , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD