Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

प्रदेश में कहीं भी पीने के पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी - श्रुति चौधरी

Shruti Choudhary, BJP Haryana, Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 11:03 IST

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी पीने के पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार प्रदेशवासियों को पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने यह बात आज सिंचाई विभाग एवं जन अभियांत्रिकी  विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कही। 

श्रीमती चौधरी ने प्रदेश में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पंप लगाकर पानी के टैंकों को समय पर भरना सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संसाधनों या धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ करें, यदि किसी ने ड्यूटी में कोताही की तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने प्रदेश के नागरिकों से भी अपील की कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए पानी का उपयोग जरूरत के अनुसार करें। उन्होंने कहा कि पानी एक अमूल्य संसाधन है, इसलिए इसका दुरुपयोग न करें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही इस्तेमाल करें, ताकि सभी को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि हांसी ब्रांच में सोमवार 4 मई, 2026 को पानी छोड़ दिया गया था , यह पानी सुंदर सब ब्रांच होते हुए भिवानी शहर के पानी के टैंकों तक पहुंच गया है । इससे भिवानी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा।

 

Tags: Shruti Choudhary , BJP Haryana , Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD