Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

ममता बनर्जी ने कुर्सी नहीं छोड़ी तो संविधान में इन्हें उठाकर बाहर करने का प्रावधान है : अनिल विज

पंजाब देश में अव्वल था, मगर यहां की सरकारों ने लूटकर पंजाब कंगाल कर दिया, अब भाजपा पंजाब में भगवा लहराएगी : अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 11:02 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी द्वारा कुर्सी नहीं छोड़ने पर तंज कसते हुए कहा कि “यह बहुत लफड़ेबाज महिला है जिनके कहने से कुछ नहीं होता, यहां राजशाही नहीं, यहां पर लोकशाही है। संविधान में इसके प्रावधान दिए हैं कि यदि इस प्रकार का कोई मुख्यमंत्री कृत्य करे तो उसको उठाकर बाहर करने के क्या-क्या तरीके है संविधान में इसका प्रावधान है”। 

श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पश्चिम बंगाल में 17 वर्ष बाद एक मंदिर के कपाट पुन: खुलने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में तुष्टीकरण नीति के तहत इस देश के बहुसंख्यक समाज को वहां दबाया जा रहा था, आज समाज और मंदिर ने भी खुली सांस ली है। 

*पंजाब देश में अव्वल था, मगर यहां की सरकारों ने लूटकर पंजाब कंगाल कर दिया, अब भाजपा पंजाब में भगवा लहराएगी : विज* 

आगामी पंजाब में चुनावों को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि 22 प्रदेशों में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, पंजाब भी इससे अलग नहीं रह सकता और पंजाब में भी भाजपा की सरकार आएगी। पंजाब की आज जो दुर्दशा है जो पंजाब सारे देश में अव्वल माना जाता था, मगर इन सरकारों ने पंजाब को लूटकर कंगाल कर दिया। अब भाजपा पंजाब में भगवा लहराएगी और पंजाब की कंगाली को दूर करेगी। 

*देश खुशियां मनाता है तो राहुल गांधी रोने बैठते है, 99 चुनाव ये हार चुके अब हारने के शतक लगने का इंतजार : विज* 

बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि बंगाल में भाजपा चुनाव आयोग की वजह से जीता है, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि जब देश खुशी मना रहा है, कई सालों बाद बंगाल आज आजाद हुआ है, बंगाल में गुंडागर्दी को खत्म हुई है, बंगाल में भगवा लहराया है और देश खुशियां मना रहा है। मगर देश जब-जब खुशियां मनाता है तो राहुल गांधी रोने बैठ जाते हैं और उनको रोना आता है। राहुल गांधी 99 चुनाव हार चुके हैं और हम तो उनके हारने के शतक लगने का इंतजार कर रहे हैं। 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD