Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

भगवंत मान के बयान पर अनिल विज का हमला, कहा, गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी पर दें इस्तीफा

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले-सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

Anil Vij, Haryana, Ambala, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चण्डीगढ , 06 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 11:01 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने पंजाब में हुए बम धमाकों के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान द्वारा दिए गए ब्यान के संबंध में उन्हें आडे हाथों लेते हुए कहा कि ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान ने गैर-जिम्मेदाराना ब्यान दिया है और इसके लिए उन्हें अपने पद से आज ही इस्तीफा दे देना चाहिए’’। इसके अलावा, श्री विज ने कहा कि आने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से सरकार बनाएगी।

श्री विज आज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा शराब पीकर विधानसभा में आने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने भगवन्त पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘शराबी मुख्यमंत्री से क्या उम्मीद की जा सकती हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि पूरे हिन्दूस्तान में बार-बार भारतीय जनता पार्टी की सरकारें चुनी जा रही है और 22 प्रदेशों में भाजपा की सरकारें चुने जाने के बाद आप पार्टी व पंजाब के मुख्यमंत्री को एहसास हो गया है कि पंजाब में भी भाजपा की सरकार आएगी क्योंकि आप पार्टी के मुख्यमंत्री स्वयं कह रहे हैं कि भाजपा ने कार्य आरंभ कर दिया हैं।

श्री विज ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान को आडे हाथों लेते हुए कहा कि श्री भगवंत मान पंजाब के गृह मंत्री भी है और इतनी गैर-जिम्मेदाराना बात कैसे कह सकते हैं जबकि इस मामले में एजेंसियां व केन्द्रीय एजेंसियां जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को इस बात को सिद्ध करना चाहिए  कि पंजाब में हुए बम धमाकों में भाजपा का हाथ है या शाम तक मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

श्री विज ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को किसी पार्टी पर इस प्रकार के आरोप लगाने के लिए अपने से पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए क्योंकि यह गैर-जिम्मेदाराना ब्यान है। श्री विज ने श्री मान से सवाल करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री यह बात कैसे कह सकते हैं और इस बारें में आपके पास क्या सबूत हैं। इससे पता चलता है कि ये इनकी अपनी हताशा है तथा ये अपनी हार मान चुके हैं क्योंकि अभियान शुरू होने से पहले आज भगवंत मान ने अपनी हार मान ली है।

श्री विज ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि पंजाब की जनता भी देश के अन्य प्रदेशों की जनता की तरह है और उनसे भिन्न नहीं है। जब पूरे देश के 22 प्रदेशों के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को ही अच्छी पार्टी माना है क्योंकि  विकास भाजपा ही कर सकती है। इसलिए पंजाब के लोग भी इनसे भिन्न नहीं है, पंजाब के लोग भी इसी प्रकार से सोचते हैं क्योंकि वे भी सारे देश को देखते है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश को बता दिया कि काम करने वाली पार्टी केवल भारतीय जनता पार्टी है और हर क्षेत्र में श्री मोदी तेजी से विकास कर रहे हैं। श्री मोदी वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाना चाहते हैं और विकसित भारत तभी बनेगा जब सभी प्रदेश मिलकर काम करेंगें। उन्होंने कहा कि जब सभी प्रदेशों में एक जैसी ही सरकारें होंगी और डबल इंजन की सरकार होगी तो उससे ज्यादा फायदा होगा और ज्यादा काम होगा तथा देश विकसित होगा।

श्री विज ने कहा कि आज से पहले कोई भी प्रधानमंत्री यह नहीं सोच सका कि देश को विकसित करना है जबकि पहले इतने प्रधानमंत्री आए और चले गए लेकिन हमारे से बाद में जो देश आजाद हुए आज वे विकसित हो गए पंरतु आज भी हम नाली, सडक, पानी की लडाई में फंसे हुए हैं। आज एक प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि वे देश को इससे बाहर निकालना चाहते हैं और मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना चाहते है तथा देश को विकसित बनाना चाहते है। इसलिए वर्ष 2047 के विजन को साकार करने के लिए देश की जनता भिन्न-भिन्न प्रदेशों में सरकारें बनाकर दे रही है। इसी तर्ज पर पंजाब में भी भारी मतों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD