Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी वासियों की समस्याएं सुनीं

धूरी वासियों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा: ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह

Sukhveer Singh, AAP Punjab, Dhuri
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

धूरी , 06 May 2026

Last updated on: May 06, 2026, 16:45 IST

हलका धूरी में लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हुए ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री सहायता केंद्र में धूरी वासियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपने दैनिक मुद्दों, विकास कार्यों और व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में अवगत कराया।

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए और कई मामलों का तुरंत समाधान भी किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि धूरी वासियों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा किसी भी व्यक्ति को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं को समझते हुए त्वरित कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद बना रहे। ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने यह भी कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुविधाएं उनके घर के नजदीक ही उपलब्ध करवाना है तथा प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय और सेवाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

इस अवसर पर वक्फ बोर्ड सदस्य डॉ. अनवर भसौड़, पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के डायरेक्टर अनिल मित्तल, जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, डायरेक्टर पुष्पिंदर शर्मा, ब्लॉक प्रधान नरेश सिंगला, बलविंदर सिंह (बिल्लू), बलदेव सिंह खालसा, ब्लॉक प्रधान सुखपाल सिंह पाला, एडवोकेट हैप्पी गर्ग, शुगरफेड के डायरेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर, वीरभान, दविंदर सिंह और एडवोकेट राजीव चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhveer Singh , AAP Punjab , Dhuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD