Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर विश्वास करते हुए पश्चिम बंगाल की जनता ने खिलाया कमल : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में हुई भाजपा की प्रचंड जीत पर जलेबी बांटकर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Subhash Sudha, Suman Saini
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लाडवा , 05 May 2026

Last updated on: May 06, 2026, 14:37 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहले कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रदेश की जनता का शोषण किया फिर ममता बनर्जी की पार्टी ने प्रदेश का शोषण किया। अब पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर विश्वास करते हुए वहां पर कमल खिलाया है। 

अब तक की पार्टियों ने जिस नीति से पश्चिम बंगाल में राज किया, उसने युवाओं के रोजगार को खत्म करने का काम किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को लाडवा में अग्रसेन चौक पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में हुई भाजपा की प्रचंड जीत पर जलेबी बांटकर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। 

इस दौरान हरियाणा राज्य बाल कल्याण की उपाध्यक्षा सुमन सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास नीति के तहत काम किया है। जिसके परिणामस्वरूप लगातार भारतीय जनता पार्टी जनता का विश्वास जीत रही है। 

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में और हरियाणा प्रदेश में सत्ता प्राप्त की है। भारतीय जनता पार्टी की नीति अन्तोदय की रही है। जिसमें अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास करना प्राथमिकता है। इस मौके पर चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त, चेयरपर्सन साक्षी खुराना  सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Subhash Sudha , Suman Saini

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD