Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2014 में सत्ता परिवर्तन से की व्यवस्था परिवर्तन : हरविंद्र कल्याण

केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण तथा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया ‘राजनीति के संत-मनोहर लाल’ गीत का लोकार्पण

Harvinder Kalyan, BJP Haryana, Haryana, Rao Narbir Singh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 May 2026

Last updated on: May 06, 2026, 14:32 IST

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि  केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जैसे संत राजनीति में कम ही होते हैं जो अंत्योदय की भावना के साथ सर्वसमाज के कल्याण में अपना जीवन लगाते हैं। श्री मनोहर लाल ने 2014 में हरियाणा की सत्ता में परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन की जो नींव रखी थी उसी के चलते आज सरकारी योजनाएं समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।

यह बात विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर उनके जीवन पर आधारित गीत ‘राजनीति के संत-मनोहर लाल’ का लोकार्पण करते हुए कही। इस अवसर पर गीत का पोस्टर भी लॉन्च किया गया।  यह गीत डॉ. नवीन लांबा द्वारा लिखित व श्री नवीन पूनिया द्वारा गाया गया है । 

यह गीत एलएचएफ (लाडवा हैंडबॉल फाउंडेशन) द्वारा तैयार किया गया है। इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य तथा सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित थे। लोकार्पण कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि इस गाने के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि व्यक्ति का जीवन कैसा होना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब केंद्र में श्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में श्री मनोहर लाल ने सत्ता संभाली थी तब देश व प्रदेश की हालत अच्छी नहीं थी। लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने और प्रदेश स्तर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन करने का काम किया और समाज के वंचित समुदाय तक उनके अधिकार पहुंचाए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री मनोहर लाल ने नौकरियों और तबादलों में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने का काम किया और पारदर्शी भर्ती प्रणाली तथा ऑनलाईन ट्रांसफर की नीति को क्रियान्वित किया। वर्ष 2014 से पहले बच्चों को खर्ची-पर्ची के बिना नौकरी मिलने की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। 

उनके द्वारा लागू नीतियों के कारण ही आज गरीब घरों के बच्चे बिना पैसे व बिना सिफारिश एचसीएस स्तर तक की नौकरी पा रहे हैं। श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि श्री मनोहर लाल ने हरियाणा में सुशासन स्थापित किया और उन्हीं की नीतियों पर चलते हुए वर्तमान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हरियाणा को आगे बढ़ा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का स्वप्न पूरा करेगी। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य तथा सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मैंने अपने 40 साल के राजनीतिक सफर में बहुत सरकारें बदलती देखी हैं। 

वर्ष 2014 में बनी भाजपा सरकार ने जिस प्रकार हरियाणा एक-हरियाणावी एक की भावना के साथ काम शुरू किया है उसका पूरा श्रेय श्री मनोहर लाल जी को जाता है। उनका जीवन संत से कुशल प्रशासक बनने का जीवंत उदाहरण है। 2014 से पहले लोग बच्चों की नौकरियों के लिए चंडीगढ़ के चक्कर लगाते रहते थे परंतु जब श्री मनोहर लाल ने निष्पक्ष भर्ती नीति लागू की तो एक-एक गांव में गरीब घरों के सौ-सौ बच्चे नौकरियां लगे, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि किसी कारणवश मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं इस कार्यक्रम में नहीं आ सके लेकिन उन्होंने अपना संदेश भेजा है। उन्होंने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया और श्री मनोहर लाल को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सरपंच रामफल पूनियां सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Harvinder Kalyan , BJP Haryana , Haryana , Rao Narbir Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD