Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

दिव्या पी. ने गांवों के गरीब वर्ग के युवाओं को कौशल विकास और स्वरोजगार प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने पर दिया जोर

साल 2026-27 के दौरान विभिन्न कोर्सों के तहत 1000 उम्मीदवारों को दी जाएगी ट्रेनिंग

Divya P, Additional Deputy Commissioner, Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 05 May 2026

Last updated on: May 06, 2026, 12:52 IST

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. ने आज ग्रामीण विकास और स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्था (रूडसैटी) की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक के दौरान गांवों के गरीब वर्ग के युवाओं को कौशल विकास और स्वरोजगार प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने पर जोर दिया, ताकि उन्हें आत्म-निर्भर बनाया जा सके। बैठक के दौरान विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि गांवों से संबंधित गरीब और जरूरतमंद युवाओं को कौशल विकास तथा स्वरोजगार प्रशिक्षण प्रोग्रामों से जोड़ने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाएं, ताकि ऐसे युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करके उनके लिए रोजगार/स्वरोजगार के रास्ते खोले जा सकें। 

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि संस्था द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण प्रोग्रामों के बारे में बड़े स्तर पर जागरूकता फैलाई जाए, ताकि अधिक से अधिक योग्य युवा प्रशिक्षण का लाभ ले सकें। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पिछले एक साल (1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026) के दौरान संस्था द्वारा 30 प्रशिक्षण प्रोग्राम चलाए गए, जिनमें 748 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

उन्होंने वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था द्वारा मेन्स पार्लर सैलून, प्लंबिंग, टेलरिंग, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग सहित विभिन्न कोर्सों के तहत 39 बैच चलाए जाएंगे, जिनमें लगभग 1000 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा बैठक के दौरान संस्था के लिए जमीन आवंटन, प्रशिक्षण प्राप्त उम्मीदवारों की क्रेडिट लिंकेज, लोन डिस्बर्समेंट में सुधार और बैंकों तथा एजेंसियों के बीच तालमेल मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने सभी विभागों को योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए और अधिक सक्रियता से काम करने के लिए कहा।

बैठक में डायरेक्टर रूडसेटी संजीव कुमार चौहान, रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण अधिकारी नरेश कुमार, फंक्शनल मैनेजर जी.एम.डी.आई.सी. गुरमजोत कौर, एल.डी.एम. एम.एस. मोती, डी.एम. नाबार्ड स्विता, डी.एम.एफ. कोमल, डी.पी.एम. सुखवंत कौर, सेक्रेटरी जिला रैड क्रॉस सोसाइटी सुरजीत लाल, अक्षत जैन सीनियर मैनेजर कैनरा बैंक, डी.एम. एस.सी.एफ.सी. मंजू आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Divya P , Additional Deputy Commissioner , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD