Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

टीएमसी की हार पर खुश हो रहे कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी की फटकार, बोले- छोटी राजनीति को करें दरकिनार

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 May 2026

Last updated on: May 05, 2026, 15:26 IST

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अपनी ही पार्टी के नेताओं को कड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कांग्रेस के उन नेताओं की आलोचना की, जो तृणमूल कांग्रेस की हार पर खुशी जता रहे थे। राहुल गांधी ने साफ कहा कि 'छोटी राजनीति' छोड़कर बड़े मुद्दे को समझने की जरूरत है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किए गए अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, "कांग्रेस के कुछ लोग और अन्य दल टीएमसी की हार पर जश्न मना रहे हैं। उन्हें यह समझना चाहिए कि असम और बंगाल के जनादेश की 'चोरी' भारतीय जनता पार्टी का लोकतंत्र को कमजोर करने की दिशा में बड़ा कदम है।" उन्होंने लिखा, "छोटी राजनीति को अलग रखें।

यह किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे भारत का मामला है।" यह बयान ऐसे समय आया है, जब ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी की 15 साल पुरानी सरकार पश्चिम बंगाल में सत्ता से बाहर होती दिख रही है और सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। राहुल गांधी ने इससे पहले ममता बनर्जी के 'वोट चोरी' के आरोपों का समर्थन भी किया था।

उन्होंने कहा, "असम और बंगाल में भाजपा ने चुनाव आयोग के सहयोग से वोट चुराए हैं। हम ममता बनर्जी से सहमत हैं। बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें छीनी गई हैं। हमने यह तरीका पहले भी मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और लोकसभा 2024 में देखा है। "पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 है। सोमवार को 293 सीटों के नतीजे घोषित हुए, जबकि दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान होगा और उसकी गिनती 24 मई को की जाएगी।

घोषित नतीजों के मुताबिक, भाजपा ने 206 सीटें जीतकर बड़ी बढ़त हासिल की है, जबकि टीएमसी 81 सीटों पर सिमट गई। ममता बनर्जी अपनी भवानीपुर सीट से भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से 15,000 से ज्यादा वोटों से हार गईं। कांग्रेस को 2 सीटें, सीपीआई (एम) को 1 सीट, जबकि एआईएसएफ 1 और आम जनता उन्नयन पार्टी को 2 सीटें मिलीं।

खास बात यह रही कि टीएमसी 10 जिलों (जैसे कूच बिहार, पूर्वी मिदनापुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग) में एक भी सीट नहीं जीत सकी और आदिवासी व मतुआ बहुल क्षेत्रों में भी उसे हार का सामना करना पड़ा। असम में भी भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की। भाजपा ने 82 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस केवल 19 सीटों तक सीमित रह गई, जिससे राज्य में विपक्ष और कमजोर हो गया है।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD