Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

मरहूम कलाकार जसविंदर भल्ला के जन्मदिन के अवसर पर चौक का नामकरण

कला, थिएटर और सिनेमा विद्यार्थियों के व्यक्तिगत विकास में अहम भूमिका निभाते हैं : तरुनप्रीत सिंह सौंद

Tarunpreet Singh Sond, AAP Punjab, Kulwant Singh, Bal Mukand Sharma, Jaswinder Bhalla, Dr Jaswinder Singh Bhalla, SAS Nagar, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 04 May 2026

Last updated on: May 05, 2026, 10:21 IST

पंजाबी सिनेमा के प्रसिद्ध कलाकार, प्रोफेसर और कॉमेडियन डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला की याद को समर्पित एक विशेष समारोह आज पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ऑडिटोरियम, सेक्टर-62, मोहाली में आयोजित किया गया। इस मौके पर “डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला चौंक” का नींव पत्थर रखा गया, जिसका उद्घाटन मोहाली क्षेत्र विधायक श्री कुलवंत सिंह द्वारा किया गया।

साथ ही, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद की उपस्थिति में पहला “डॉ. भल्ला मेमोरियल लेक्चर” भी करवाया गया। इस समारोह में पंजाब के पर्यटन, सांस्कृतिक मामलों, श्रम, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह के दौरान “विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में कला, रंगमंच और सिनेमा की भूमिका” (Role of Art, Theatre and Cinema in Personality Development of Students) विषय पर मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने अपने विचार साझा किए।

अपने संबोधन में श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा के माध्यम से शिक्षा, कला और मनोरंजन के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी शख्सियतों को यादगार बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि आज जिस चौक का नाम उनके नाम पर रखा गया है, आने-जाने वाले लोग हमेशा उन्हें याद करेंगे।

मरहूम के प्रिय मित्र बाल मुकंद शर्मा, चेयरमैन पंजाब फूड कमिशन की मांग को ध्यान में रखते हुए मंत्री सौंद ने कहा कि वे पंजाब के सभी कॉमेडियन कलाकारों जैसे मेहर मित्तल, जसपाल भट्टी और डॉ. जसविंदर भल्ला की याद में एक विशाल ऑडिटोरियम बनाने के लिए गमाडा के अधिकारियों और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान से चर्चा करेंगे।

विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि जसविंदर भल्ला जैसी हस्तियां हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके नाम पर चौक का नामकरण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास महान कलाकारों की याद को हमेशा जीवंत रखने में सहायक सिद्ध होते हैं।

इस मौके पर डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला की पत्नी श्रीमती परमदीप कौर भल्ला, पुत्र पुखराज भल्ला, बाल मुकंद शर्मा (चेयरमैन फूड कमिशन), अमरपाल सिंह (चेयरमैन, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड), पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारी, गुरप्रीत घुग्गी, करमजीत अनमोल, गायक शैरी मान के अलावा पंजाबी इंडस्ट्री के अन्य कलाकार, गायक, बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, कला प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP Punjab , Kulwant Singh , Bal Mukand Sharma , Jaswinder Bhalla , Dr Jaswinder Singh Bhalla , SAS Nagar , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD