Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

12 किलो हेरोइन सहित 3 काबू

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 03 May 2026

Last updated on: May 04, 2026, 10:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले मॉड्यूल के तीन सदस्यों को 12 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां साझा की। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरजंट सिंह निवासी गांव सकतरा (तरनतारन), अरविंदर सिंह और जशनप्रीत सिंह निवासी गांव बुग्गा जिला तरनतारन के रूप में हुई है। नशीले पदार्थों की खेप बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने खेप की ढुलाई के लिए इस्तेमाल किया जा रहा काले रंग का हीरो मोटरसाइकिल (पी बी 46 ए एल 2286) भी जब्त किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी गुरजंट सिंह पाकिस्तान आधारित तस्कर के संपर्क में था। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी तस्कर ने गुरजंट को उसके गांव के आसपास ड्रोन के जरिए सीमा पार से भेजी गई हेरोइन की खेप उठाने की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे उसे आगे अपने साथियों अरविंदर सिंह और जशनप्रीत सिंह तक पहुंचाना था।

ऑपरेशन के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अमृतसर पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरजंट को ड्रोन के जरिए बड़ी खेप प्राप्त हुई है और वह इसे अपने साथियों तक पहुंचाने जा रहा है। इस पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने अमृतसर-छब्बाल रोड पर टोल प्लाजा के पास विशेष नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को रोका और तलाशी लेने पर उनके पास से 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।

डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए आगे-पीछे के लिंक जोड़ने हेतु जांच जारी है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 28 दिनांक 02-05-2026 को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD