Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आर्थिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक मूल्यों को भी सशक्त कर रही हरियाणा सरकार : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी के गोकलपुरा आश्रम के कार्यक्रम में की शिरकत

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Rewari, Rewari News, Gokalpur Shiv Temple Ashram
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रेवाड़ी , 02 May 2026

Last updated on: May 03, 2026, 11:55 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा संतों और वीरों की भूमि है, जिसकी संस्कृति में सेवा, त्याग और धर्म का विशेष स्थान है। हरियाणा सरकार अपनी संस्कृति के अनुरूप प्रदेश में आर्थिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक व आध्यात्मिक मूल्यों को भी सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात शनिवार को रेवाड़ी के गोकलपुरा शिव मंदिर आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक व आध्यात्मिक मूल्यों के विकास के लिए सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को तीर्थस्थलों की यात्रा करवाने सहित अन्य कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि गोकलपुरा का प्राचीन शिव मंदिर आश्रम हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं का जीवंत केंद्र है। महाभारत काल में निर्मित हुआ यहां का प्राचीन शिव मंदिर हमारे गौरवशाली अतीत का साक्षी है। 

उन्होंने आश्रम में करवाए जा रहे तीन दिवसीय महारूद्री यज्ञ और विशाल भंडारे के आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला तथा सेवा व समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने स्वामी धीरज गिरी महाराज द्वारा चलाए जा रहे पशु अस्पताल व गौसेवा के कार्यों, गरीब व बेसहारा कन्याओं के विवाह तथा गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों को भी मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए उनकी सराहना की।

नायब सिंह सैनी ने बताया कि 2014 में जब हरियाणा में भाजपा सरकार बनी थी, तब  गौसेवा व गौ-संरक्षण के लिए दो करोड़ रुपये का  बजट  था। जिसे बढ़ाकर  600 करोड़ रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौवंश के संरक्षण के लिए गौशालाओं व नंदीशालाओं को निरंतर आर्थिक मदद दी जा रही है। उन्होंने स्वामी धीरज गिरी महाराज से आग्रह किया कि वे आश्रम द्वारा संचालित गौशाला का पंजीकरण करवाएं, ताकि गौशाला को सरकारी मदद दी जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भंडारा सेवा, समर्पण और समानता का जीवंत प्रतीक है। भंडारे की परंपरा हमें ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से भी जोड़ती है।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री का दायित्व संभालने के बाद से श्री नरेंद्र मोदी सनातन धर्म का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कर करोड़ों देशवासियों का संकल्प पूरा किया। इसके अलावा उन्होंने सोमनाथ, केदारनाथ, बद्रीनाथ और काशी विश्वनाथ जैसे प्रमुख हिंदू तीर्थस्थलों का विकास और जीर्णोंद्धार करवाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, इसी भावना के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश के बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं  के लिए ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ शुरू की गई है। इसके तहत बसों व ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रयागराज में महाकुंभ तथा अयोध्या धाम आदि की यात्रा करवाई गई है।

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि साल 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद अहीरवाल के युवाओं को सबसे ज्यादा नौकरियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि आज दक्षिण हरियाणा के इस इलाके में लॉजिस्टिक हब, यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज, नेशनल हाईवे और एलिवेटेड रोड बनाए गए हैं जिनके कारण यह क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। 

अहीरवाल के इस इलाके की आज चारों तरफ से कनेक्टिविटी हो गई है, जिसके कारण आज यहां उद्योग जगत भी फल-फूल रहा है।इस मौके पर स्वामी धीरज गिरी महाराज, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, जिला प्रभारी नसीम अहमद, पूर्व विधायक रणधीर कापड़ीवास, संदीप हिंदुस्तानी, मुकेश कापड़ीवास तथा गोकलपुरा के सरपंच अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Rewari , Rewari News , Gokalpur Shiv Temple Ashram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD