Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रदेश में 11 सालों में विकास के साथ-साथ समाज में बढ़ी है जागरूकता - हरविन्द्र कल्याण

Harvinder Kalyan, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

करनाल , 02 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 16:20 IST

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विगत 11 सालों में न केवल घरौंडा क्षेत्र, बल्कि पूरे प्रदेश में जमकर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और समाज में जागरूकता भी बढ़ी है। युवाओं को मैरिट पर नौकरी मिल रही हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 

फसल का पैसा किसानों के खाते में पहुंच रहा है। विकास के साथ-साथ लोगों में जागरूकता बढ़ी है। श्री कल्याण आज करनाल के घरौंडा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से पेयजल के लिए बिछाई गई नई पाईप लाइन और 6 नलकूपों का उदघाटन करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे। इन पर 3 करोड़ 37 करोड़ रुपये की लागत आई है।

उन्होंने बताया कि शहर की अप्रूव्ड कालोनियों में 7.50 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी मिल चुकी है। निकट भविष्य में काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पेयजल के लिए 8 किमी लंबी नई पाइप लाइन बिछाई गई है जबकि डिफेंस कालोनी, फिश मार्केट, विग कालोनी, पुराने गर्ल्स स्कूल के पास, जैल सिंह कॉलोनी और एसटीपी के पास नए ट्यूबवेल लगाए गए हैं। 

गर्मियों में शहरवासियों को अभी पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में पारदर्शिता के कारण सरकार की ओर से पात्र लोगों को पूरी राशि प्राप्त हो रही है। नियमों में किए गए संशोधन की बदौलत शहर की अनेक अवैध कॉलोनियां वैध हुई हैं। 

इतना ही नहीं इनमें मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। केंद्र सरकार भी आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों को मिले।

इस मौके पर एसडीएम राजेश सोनी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Tags: Harvinder Kalyan , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD