Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कमर्शियल गैस सिलेंडरों की बढ़ी कीमतों के खिलाफ बलबीर सिंह सिद्धू का भाजपा सरकार पर तीखा हमला

लोगों की रसोई पर वार करने वाली हर जन-विरोधी नीति का कांग्रेस डटकर मुकाबला करेगी

Balbir Singh Sidhu, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मोहाली , 02 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 15:18 IST

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में किए गए भारी इजाफे को देश की आर्थिक रीढ़ माने जाने वाले छोटे व्यापारियों और आम लोगों के खिलाफ सोची-समझी साजिश करार दिया है। सिद्धू ने कहा कि एक ही दिन में गैस सिलेंडरों की कीमत में किया गया बड़ा इजाफा साबित करता है कि भाजपा सरकार को न तो छोटे व्यापारियों की चिंता है और न ही आम घरों की रसोई की परवाह।

पहले ही महंगाई, बेरोजगारी और टैक्स के बोझ तले दबे लोगों पर अब गैस की कीमतें बढ़ाकर और अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाय विक्रेताओं, ढाबा मालिकों, होटल कारोबारियों, बेकरी संचालकों, हलवाई समुदाय और छोटे फूड बिजनेस से जुड़े हजारों परिवारों के लिए यह फैसला सीधा आर्थिक झटका है। 

इस बढ़ोतरी का असर सिर्फ कारोबारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर आम परिवार की थाली, बच्चों के खर्च और घरेलू बजट पर भी पड़ेगा। सिद्धू ने आरोप लगाया कि एक तरफ भाजपा सरकार चुनावी मंचों से महंगाई घटाने के वादे करती है, दूसरी तरफ जमीनी हकीकत में लोगों की जेब पर लगातार डाका डाला जा रहा है। 

देश का किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग आज हर मोर्चे पर टूट रहा है, लेकिन केंद्र सरकार सिर्फ प्रचार और इवेंटबाजी में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि यह सरकार आम लोगों की कमाई से खेलना बंद करे, नहीं तो कांग्रेस पार्टी देशभर में व्यापारियों, युवाओं और आम जनता को साथ लेकर बड़ा जन आंदोलन करेगी। 

लोगों की रसोई पर वार करने वाली हर जन-विरोधी नीति का कांग्रेस डटकर मुकाबला करेगी और लोगों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD