Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुशासन का लाभ पहुँचाना ही हमारा संकल्प : मनोहर लाल

गांवों में ग्राम सचिवालय, व्यायामशाला, फिरनी, शिवधाम, स्ट्रीट लाईट, तालाब, ई-लाइब्रेरी व स्कूलों में कमरे सहित समुचित विकास सरकार की प्राथमिकता

Manohar Lal Khattar, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 01 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 13:57 IST

केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज करनाल प्रवास के दौरान ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत  जिला के 40 गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, सरपंचों व गांव के गणमान्य व्यक्तियों के साथ अलग-अलग से 3 बैठकें की। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया और पंचायतों की आय के स्रोतों को बढ़ाने पर भी चर्चा की गई । 

उन्होंने जिन ग्राम पंचायतों के पास विकास कार्यों के लिए जगह उपलब्ध नहीं है को भी वार्षिक बजट तैयार करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। केंद्र व राज्य सरकार के अलावा सांसद निधि, विधायक निधि तथा सीएसआर फंड भी उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल सरपंचों व गांव के गणमान्य व्यक्तियों के साथ अलग-अलग बैठक करने के उपरांत मीडिया से रूबरू हो रहे थे।

 उन्होंने बताया कि विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन व गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में गावों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तथा जो कार्य शुरू नहीं है, उनकी कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी ली गई। 

उन्होंने बताया कि इन 40 गांवों के बाद जिला की सभी 395 ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत -विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी मिलकर निरंतर कार्य कर रहे हैं। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजना से वंचित न रहे, अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुशासन का लाभ पहुंचे, यही हमारा संकल्प है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिला के  चयनित 40 गांवों में मुख्यत: ग्राम सचिवालय, व्यायाम शाला, शिवधाम, फिरनी, स्ट्रीट लाईट, स्कूल व ई-लाइब्रेरी, तालाब, सीवरेज इत्यादि को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने की योजना बनाई गई है और अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि यह सभी कार्य धरातल पर नजर आए और लोगों को सुविधाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य हो चुके हैं उनकी निगरानी भी रखी जाए और समय पर मरम्मत करना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, नीलोखेड़ी के विधायक श्री भगवान दास कबीरपंथी, करनाल के विधायक श्री जगमोहन आनंद, असंध के विधायक श्री योगेंद्र राणा, डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा, सीईओ जिला परिषद अमित कुमार के अलावा विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD