Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

नूंह में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर प्रो असीम कुमार घोष ने दिया बल

आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करना हो प्रशासन का उद्देश्य - प्रो असीम कुमार घोष

Prof Ashim Kumar Ghosh, Haryana, Haryana Governor
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नूंह , 01 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 13:56 IST

हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने जिला नूंह के लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।  इस दौरान उन्होंने जिले के समग्र विकास के लिए ठोस एवं समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

राज्यपाल ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करना होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी नागरिक अपनी समस्याओं के साथ प्रशासन के पास आते हैं, उन्हें उचित सुनवाई और संतोषजनक समाधान मिले, जिससे जनता और प्रशासन के बीच विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। 

उन्होंने अधिकारियों को फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिले के आधारभूत ढांचे जैसे सरकारी कार्यालयों, स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक संस्थानों को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता जताई। 

राज्यपाल ने कहा कि सरकारी भवन केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं होते, बल्कि यह सरकार और जनता के संयुक्त प्रयासों का प्रतीक हैं। इन संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को सकारात्मक कार्य वातावरण बनाए रखते हुए आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना चाहिए।

शिक्षा के क्षेत्र पर विशेष ध्यान देते हुए राज्यपाल ने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता तथा विद्यार्थियों में अंग्रेजी एवं आधुनिक विषयों की दक्षता विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्कूलों में बढ़ती ड्रॉपआउट दर को गंभीर विषय बताते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर कम करने के निर्देश दिए। 

साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर बल दिया। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा एवं उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए भी ठोस कदम उठाने की आवश्यकता जताई। स्वास्थ्य सेवाओं के संदर्भ में राज्यपाल ने अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार, डॉक्टरों एवं स्टाफ की उपलब्धता तथा आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। 

उन्होंने पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों विभाग जिले के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को शांति, स्थिरता एवं जनविश्वास कायम रखने के निर्देश दिए गए।

राज्यपाल ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में आईटी सेक्टर, शिक्षा हब तथा खेल सुविधाओं के विकास पर बल देते हुए कहा कि कौशल विकास और रोजगार सृजन के माध्यम से जिले के युवाओं को नई दिशा प्रदान की जा सकती है। समन्वित प्रयासों से नूंह जिले को विकास के नए आयामों तक पहुंचाया जा सकता है।

बैठक के दौरान उपायुक्त एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की । साथ ही शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर राज्यपाल ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि निरंतर प्रयासों और बेहतर समन्वय से ही जिले का सर्वांगीण विकास संभव है तथा आमजन के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार लाया जा सकता है। इससे पहले राज्यपाल ने लघु सचिवालय की द्वितीय मंजिल पर स्थित सभागार का नवीनीकरण उपरांत उद्घाटन किया। 

इससे पहले राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष का जिला नूंह में आगमन पर सर्किट हाउस में उनके सम्मान में पुलिस की टुकड़ी ने सलामी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।इस अवसर पर जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने राज्यपाल का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया, जबकि अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष का सम्मान स्वरूप शॉल भेंट कर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में राज्यपाल हरियाणा के सचिव विजय कुमार भाविकट्टी व एडीसी धीरज सेतिया, पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन, अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, एएसपी शशि शेखर, डीएमसी दलबीर सिंह, एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम, एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण, एसडीएम तावड़ू जितेन्द्र कुमार, एसडीएम पुन्हाना अमित गुलिया, मेडिकल कॉलेज नल्लहड़ के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. संदीप मेहता सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।                                                                                                                                                                          

 

 

Tags: Prof Ashim Kumar Ghosh , Haryana , Haryana Governor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD