Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब में है आज राजनीतिक अस्थिरता- नायब सिंह सैनी

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर विकसित भारत के संकल्प की तर्ज पर विकसित पंजाब बनाने का किया जाएगा काम- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Mandi Gobindgarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मंडी गोबिंदगढ़ , 01 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 13:52 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज पंजाब की राजनीति एक ऐसे दौर से गुजर रही है जहां सत्ता, स्थिरता और जनहित के बीच गहरा संघर्ष दिखाई दे रहा है।  उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति में अस्थिरता बढ़ रही है। पंजाब को आज जरूरत है एक ऐसी डबल इंजन सरकार की, जो केवल वादे न करे, बल्कि उन्हें पूरा करने की क्षमता भी रखे। 

जरूरत है एक ऐसे नेतृत्व की, जो निर्णय लेने से न डरे, जो जनता के हित को सर्वोपरि रखे और जो देशहित में काम करे। यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव है। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प की तर्ज पर विकसित पंजाब बनाने का काम करेंगे। 

मुख्यमंत्री शुक्रवार को पंजाब के गोबिंदगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी गोबिंदगढ़ का इतिहास हमें यह सिखाता है कि संघर्ष और संकल्प से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। यह क्षेत्र सदियों से व्यापार, संस्कृति और सामाजिक समरसता का केंद्र रहा है। 

यहां विभिन्न समुदायों ने मिल-जुलकर एक ऐसी विरासत का निर्माण किया है, जिसमें एकता और भाईचारे की भावना सर्वोपरि है। इतिहास के अनेक उतार-चढ़ावों का साक्षी रहा यह नगर हर चुनौती के बाद और अधिक मजबूत होकर उभरा है। चाहे वह सामाजिक परिवर्तन का दौर रहा हो या आर्थिक बदलावों का समय हो, मंडी गोबिंदगढ़ ने हर परिस्थिति में अपनी पहचान और अपने आत्मबल को बनाए रखा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शहर देशभर में स्टील टाउन के नाम से भी विख्यात है। यहां के उद्योग पूरे भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं। विंडबना है कि आज मंडी गोबिंदगढ़ का उद्योग कई गंभीर संकटों से जूझ रहा है। महंगी बिजली और नीतिगत अस्थिरता ने यहां के उद्योगों की रीढ़ को कमजोर किया है। 

कई छोटे और मध्यम उद्योग बंद होने की कगार पर हैं  और हजारों मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। यह केवल आंकड़ों की बात नहीं है, यह उन परिवारों की पीड़ा है, जिनकी रोजी-रोटी इस उद्योग से जुड़ी हुई है। जब फैक्ट्री बंद होती है, तो केवल मशीनें नहीं रुकतीं, बल्कि घरों के चूल्हे भी ठंडे पड़ जाते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 60 वादों को डेढ़ साल में ही पूरा कर दिखाया है। यही नहीं, 157 वादों पर काम प्रगति पर है।उन्होंने कहा कि हरियाणा की बहनों-बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू की गई है। 

इस योजना के तहत 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक लगभग 10 लाख बहन-बेटियों को 1 हजार 38 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। मुख्य़मंत्री ने कहा कि हरियाणा में गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में किसानों की 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 79 हजार 317 करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बुजुर्गों को 3200 रुपये प्रति माह पेंशन दे रही है। 

इस पेंशन का 50 लाख बुजुर्गों को लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि हरियाणा में  ‘बिना पर्ची और बिना खर्ची’ के 2 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर  नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्वेत पत्र जारी करें कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पंजाब के कितने युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने पंजाब से नशा खत्म करने की बात कही थी, लेकिन आज पंजाब विधानसभा में दिए जा रहे भाषण के समय मुख्यमंत्री स्वयं नशे में दिखाई दिए। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक कंवरवीर सिंह टोहरा, राज्य सभा सदस्य सरदार सतनाम सिंह संधू, हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल, पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुभाष शर्मा, जिला प्रधान भाजपा दीदार सिंह भट्टी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश गुप्ता व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Mandi Gobindgarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD