Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

हरियाणा में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के समावेशी विकास पर जोर

रूरी कौशल से लैस होंगे शिक्षक

Anurag Rastogi, Chief Secretary Haryana, Haryana, Haryana Administration, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 13:49 IST

हरियाणा सरकार विशेष क्षमताओं वाले व्यक्तियों के समावेशी विकास और सशक्तिकरण को लेकर बेहद संजीदा है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि बी.एड.और डी.एल.एड. पाठ्यक्रम से निकलने वाला प्रत्येक शिक्षक विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान करने, उन्हें सहयोग देने और प्रभावी ढंग से पढ़ाने के लिए आवश्यक कौशल से लैस हो। 

इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों के पाठ्यक्रम में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे समावेशी शिक्षा को मजबूत किया जा सके और भावी शिक्षकों को ऐसे बच्चों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके। इसी कड़ी में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां राज्य में संचालित विशेष शिक्षा पाठ्यक्रमों और पुनर्वास संस्थानों के कार्य और शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रदेश के विभिन्न संस्थानों में इस समय 300 से अधिक प्रशिक्षु शिक्षक विशेष शिक्षा से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नामांकित हैं, जिससे विशेषीकृत प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और विस्तार मिलेगा। सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती जी.अनुपमा ने बताया कि राज्य के डाइट संस्थानों में शिक्षकों को ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, डाउन सिंड्रोम और सीखने से संबंधित कठिनाइयों जैसी विभिन्न स्थितियों की पहचान और हस्तक्षेप के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। 

इससे पुनर्वास क्षेत्र में राज्य की मानव संसाधन क्षमता और मजबूत होगी। साथ ही वर्तमान में कार्यरत सभी शिक्षकों को भी डाइट संस्थानों में खास तौर पर तैयार किए गए पाठ्यक्रम के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शुरुआती पहचान और हस्तक्षेप के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बैठक में विशेष शिक्षा के क्षेत्र में कुशल पेशेवर तैयार करने और विशेष क्षमताओं वाले व्यक्तियों के लिए बेहतर पुनर्वास व सहयोग सेवाएं सुनिश्चित करने हेतु राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर बल दिया गया। विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों के विस्तार से न केवल विशेष क्षमताओं वाले व्यक्तियों के लिए शिक्षा की पहुंच बेहतर होगी, बल्कि समावेशी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन भी तैयार होगा।

बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana , Haryana , Haryana Administration , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD